गुड़िया गैंगरेप मर्डर: CBI की SIT में ये महिला अफसर, नाम से कांपते हैं अपराधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब हम आ गए हैं, चिंता न करें। यह बात गुड़िया गैंगरेप हत्याकांड मामले की छानबीन के लिए गठित की गई सीबीआई की विशेष जांच टीम (एसआईटी) की महिला सदस्य ने कही।
वह अन्य टीम सदस्यों के साथ करीब साढे़ तीन बजे कालीबाड़ी मंदिर के रास्ते पर पड़ने वाले ग्रैंड होटल में पहुंचीं तो अमर उजाला के इन प्रतिनिधियों ने उनसे स्थानीय व्यक्ति बनकर बात की।
उन्हें जब एक प्रतिनिधि ने बताया कि हमारे गांव के सामने वाली पहाड़ी से दिखने वाले दांदी जंगल में इस जघन्य घटना को अंजाम दिया गया।
हम आपको लोकेशन बता सकते हैं। इस पर इस महिला अधिकारी के साथ मौजूद एक अफसर ने कहा - आप वहां के लोकल हैं तो हम आपका भी सहयोग लेंगे। आप हमसे कनेक्ट रहें। इस अधिकारी ने रिसेप्शन पर मोबाइल नंबर छोड़ने की भी बात की।
विशेष अपराध शाखा की डीएसपी हैं सीमा पाहूजा
‘अमर उजाला’ को सीबीआई के सूत्रों से मालूम हुआ यह तेज-तर्रार महिला अधिकारी सीबीआई की दिल्ली मुख्यालय स्थित विशेष अपराध शाखा की डीएसपी सीमा पाहूजा हैं।
इन्हें कई गंभीर जांचों के लिए जाना जाता है। डीएसपी सीमा पाहूजा को सीबीआई में सराहनीय सेवाओं के लिए 15 अगस्त 2014 को पुलिस पदक भी घोषित किया जा चुका है।
इन्हें गुड़िया मामले की गुत्थी को सुलझाने के लिए खास तौर पर भेजा गया है। सीबीआई की एसआईटी का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक एसएस गुरुम कर रहे हैं, जिन्होंने राजा भैया के खिलाफ एक हत्या मामले की जांच के अलावा कई अन्य संवेदनशील मामलों की छानबीन की है।
उनकी टीम के दो सदस्यों में से एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरके सेठी हैं तो अन्य सदस्य सीमा पाहूजा ही हैं। बाकी लगभग 15 सदस्यों की इस टीम में सीबीआई के कई अनुभवी जांच अधिकारी और कर्मचारी भी हैं।
आराम से, अटैची में सामान है
गुड़िया मामले की जांच के लिए सीबीआई की टीम अपने साथ कई उपकरणों को लेकर भी आई है। रविवार को 3 बजकर 42 मिनट पर सीबीआई का एक अधिकारी टैक्सी में सीटीओ पर पहुंचे तो उन्होंने ग्रैंड होटल में ठहरे अपने साथियों को बुलाया। साथियों ने जब अटैची उठाई तो अफसर ने कहा - आराम से, अटैची में सामान है। सूत्रों ने बताया कि इसमें जांच उपकरण थे।
लंच के टेबल पर गुड़िया मामले की चर्चा
चार बजे सीबीआई की टीम ने ग्रैंड होटल में लंच किया। इस दौरान भी सीबीआई के अफसर लंच टेबल पर गुड़िया मामले की चर्चा करते रहे। फिर एक बड़े कमरे में बैठक हुई।
मैप पर ढूंढते रहे कोटखाई और हलाइला गांव की लोकेशन
सीबीआई के अफसर गूगल मैप पर भी कोटखाई और हलाइला गांव को ढूंढते रहे। होटल के स्वागत कक्ष में सीबीआई के लोग शिमला से कोटखाई और हलाइला की दूरी भी पूछ रहे थे।