फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Know why the IAS is angry with hp govt?

जानिए क्यों सरकार से नाराज हैं आईएएस?

Wed, 30 Jul 2014 12:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 30 Jul 2014 12:51 PM IST
विज्ञापन
Know why the IAS is angry with hp govt?

हिमाचल प्रदेश के आईएएस काडर अधिकारी आजकल सरकार से खासा खफा चल रहे हैं। इसकी वजह यह है कि आईएएएस अधिकारियों की सेवाओं आईपीएस अधिकारियों की तैनाती की जा रही है। हाल ही में सरकार ने दिल्ली में आवासीय आयुक्त के पद पर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी एपी सिंह की नियुक्ति की गई है, जिसको लेकर विरोध शुरू हो गया है।

विज्ञापन


इस सिलसिले में आईएएस एसोसिएशन के जुड़े अधिकारियों ने सोमवार को एक गोपनीय बैठक की, जिसमें तय किया गया कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और मुख्य सचिव से मिलकर अपना पक्ष रखा जाए। दस दिन पहले तक आवासीय आयुक्त के पद पर आईएएस पीसी धीमान तैनात थे।
विज्ञापन


उन्हें वापस बुलाकर उनके स्थान पर प्रधान सचिव अली रजा रिजवी की तैनाती की गई, लेकिन 48 घंटे के भीतर उनका भी तबादला कर दिया गया। सूत्रों की मानें तो आवासीय आयुक्त के पद पर जाने के लिए कई आईएएस तैयार थे, लेकिन सरकार ने उनकी इच्छा को दरकिनार करके आईपीएस एपी सिंह को भेज दिया है। आईपीएस एपी सिंह मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेहद करीबी माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी काडर पोस्ट पर नाॅन काडर की तैनाती

Know why the IAS is angry with hp govt?

हिमाचल प्रदेश में पहले भी आईएएस के काडर पोस्ट पर नान काडर अफसरों की तैनाती की जाती रही है, जिसका शुरू से ही आईएएस विरोध करते रहे हैं।

एचआरटीसी के एमडी पद पर, एनआरएचएम के निदेशक पद पर, विशेष सचिव गृह के पद पर आईएएस के बजाय आईपीएस अफसरों की तैनाती की गई। इतना ही नहीं बल्कि सचिव वन और उद्योग के पद भी भारतीय वन सेवा के अफसरों की तैनाती की गई, जिसका आईएएस एसोसिएशन की ओर से नाराजगी दर्ज कराई गई थी।

बदल सकते हैं एसोसिएशन के अध्यक्ष

हिमाचल प्रदेश आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदेश के मुख्य सचिव पी मित्रा है, लेकिन एक परंपरा रही है कि मुख्य सचिव बनते ही दूसरे सबसे सीनियर आईएएस को अध्यक्ष बनाया जाता है। इस पद को अभी तक मुख्य सचिव ने छोड़ा नहीं है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव भी बदल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed