{"_id":"6262f38395b24956731fb820","slug":"knh-vaccination-centre-closed-shimla-news-sml406526918","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएनएच में बंद हुआ वैक्सीनेशन सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केएनएच में बंद हुआ वैक्सीनेशन सेंटर
विज्ञापन
KNH vaccination centre closed
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्वास्थ्य विभाग ने लिया फैसला
कम संख्या में लोगों के आने पर बंद किया सेंटर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। मातृ एवं शिशु कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) में अब लोगों को कोरोना के टीके नहीं लगेंगे। जिला स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में खुले कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर को बंद कर दिया है।
केएनएच के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंद्र मोक्टा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अब लोगों को कोरोना टीके की पहली और दूसरी डोज लगवाने के लिए डीडीयू अस्पताल जाना होगा। डीडीयू में 60 साल से अधिक आयु के लोगों को बूस्टर डोज भी रूटीन में पहले की तरह लगती रहेगी। कमला नेहरू अस्पताल में पूर्व में 18 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को रोजाना वैक्सीन लगाने का प्रावधान था। लेकिन अधिकांश लोगों के शहर के अन्य कोरोना टीकाकरण केंद्रों में जाने से यहां कम संख्या में ही लोग पहुंच रहे थे। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने यहां सप्ताह में केवल एक दिन वैक्सीनेशन का फैसला लिया था। अब शुक्रवार से यह व्यवस्था पूरी तरह बंद कर दी गई।
अस्पताल में एक और गायनी वार्ड शुरू
कमला नेहरू अस्पताल में गायनी के वार्डों में बिस्तरों की कमी के कारण महिलाओं को अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। अस्पताल के एमएस डॉ. रविंद्र मोक्टा ने बताया कि अस्पताल में एक नया गायनी वार्र्र्र्ड खोला है। इसमें 24 बिस्तरों की व्यवस्था की है। इससे पुराने वार्ड में अब एक बिस्तर पर दो-दो महिलाओं को दाखिल नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा 13 नए स्पेशल वार्ड भी शुरू कर दिए हैं।