फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Khelo India: Himachal's daughters won bronze in Kabaddi

खेलो इंडिया: हिमाचल की बेटियों ने कबड्डी में जीता कांस्य

Tue, 23 Jan 2024 07:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 Jan 2024 07:50 PM IST
सार

तमिलनाडु के चेन्नई में अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता में तीसरे स्थान के लिए हिमाचल ने बिहार को पराजित किया। हिमाचल की बेटियों ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। 

विज्ञापन
Khelo India: Himachal's daughters won bronze in Kabaddi
हिमाचल की बेटियों ने कबड्डी में जीता कांस्य - फोटो : संवाद

विस्तार

खेलो इंडिया यूथ कबड्डी प्रतियोगिता में हिमाचल की बेटियों ने कांस्य पदक जीता है। तमिलनाडु के चेन्नई में अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता में तीसरे स्थान के लिए हिमाचल ने बिहार को पराजित किया। हिमाचल की बेटियों ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। सेमीफाइनल में हिमाचल को तमिलनाडु के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले हिमाचल ने चंडीगढ़ और पश्चिम बंगाल को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। हिमाचल की टीम में महक चंदेल, रिषिता चंदेल, कृतिका शर्मा, प्रिया, साक्षी चंदेल, जसप्रीत कौर, रिधम रनौट, लूना, शिवानी ठाकुर, शगुन, कृतिका और तनवी शामिल रहीं।

विज्ञापन


टीम कोच संजीव ठाकुर ने बताया कि तनवी के नेतृत्व में टीम की सभी खिलाडिय़ों ने दमदार खेल दिखाया। तनवी, शगुन, जसप्रीत, रिधम, शिवानी ठाकुर ने बेहतर खेल दिखाया। सेमीफाइनल में तमिलनाडु के खिलाफ हिमाचल की टीम हाफ टाइम से पहले 6 अंकों की लीड पर थी। मैच समाप्त होने से तीन मिनट पहले दूसरी टीम ने पलटवार करके टीम को बराबरी पर ला दिया और अंतिम क्षणों में तीन अंक से लीड बना ली। इससे हिमाचल को हार का सामना करना पड़ा। यह मैच काफी रोमांचक रहा। समारोह की मुख्य अतिथि स्पोर्ट्स अथाॅरिटी इंडिया की कार्यकारी अधिकारी ने पुरस्कार वितरित किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed