फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   KCCB offered education loan to girls at lowest interest rates

हिमाचल की बेटियों के लिए सस्ता एजूकेशन लोन देगा केसीसी बैंक

Thu, 03 Aug 2017 01:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा Updated Thu, 03 Aug 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
KCCB offered education loan to girls at lowest interest rates

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ने कांगड़ा में दो योजनाओं शिक्षा योजना तथा समृद्धि वाहन योजना का शुभारंभ किया है। बैंक प्रबंधन के अनुसार शिक्षा योजना में बेटियों को पढ़ाई के लिए कर्ज पर ब्याज में आधा फीसदी की छूट मिलेगी। आर्थिक रूप से कमजोर बेटियों के लिए यह योजना कारगर साबित होगी। 

विज्ञापन


समृद्धि वाहन योजना में वाहन खरीदने के लिए कर्ज लेने पर अगस्त में कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं लगेगी। बैंक के जीएम सतवीर मन्हास ने बताया कि  ऐसे आयोजनों से बैंक सीधा ग्राहकों तक पहुंचता है। विशेष रूप से मौजूद बैंक के चेयरमैन जगदीश सिपहिया ने कहा कि बैंक जल्द किसानों, व्यापारी वर्ग, महिलाओं तथा अन्य क्षेत्रों में भी नई योजनाएं लांच करने जा रहा है। 
विज्ञापन


कहा कि पढ़ाई में अच्छी, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर बेटियों को शिक्षा ऋण में ब्याज पर 0.5 फीसदी की छूट मिलेगी। मुख्यमंत्री ज्ञान दीप योजना में बेटियों को ब्याज में चार फीसदी की छूट का लाभ भी मिलेगा। कार्यक्रम में बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर पीसी अकेला, कांगड़ा जोन के निदेशक अजीत महाजन, करनैल राणा, जसवंत राणा, आत्म प्रकाश, मनोहर लाल शर्मा, प्रकाश चंद राणा आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी 10.75 फीसदी तक है ब्याज दर
केसीसीबी बैंक में शिक्षा के लिए चार लाख तक कर्ज लेने पर वर्तमान में दस फीसदी ब्याज, चार से सात लाख कर्ज पर 10.25 फीसदी ब्याज और सात लाख से अधिक कर्ज पर 10.75 फीसदी ब्याज लगता है। शिक्षा योजना में बेटियों को इसमें आधा फीसदी छूट मिलेगी।

मुख्यमंत्री ज्ञानदीप योजना में बेटियों को ब्याज में चार फीसदी की अतिरिक्त छूट मिल सकेगी। इसके लिए शिक्षा विभाग के माध्यम से सरकार को प्रस्ताव भेजना होगा। वाहन समृद्धि योजना के तहत अगस्त माह में बैंक प्रोसेसिंग फीस नहीं वसूलेगा। अभी एक लाख तक के वाहन ऋण पर करीब 500 रुपए प्रोसेसिंग फीस है।


समृद्ध वाहन योजना में प्रोसेसिंग फीस नहीं
समृद्ध वाहन योजना में एक माह की प्रोसेसिंग फीस नहीं ली जाएगी। बैंक की ब्याज दर  8.75 फीसदी रहेगी। शिक्षा योजना में भी बैंक एक माह की प्रोसेसिंग शुल्क में छूट देगा। मुख्यमंत्री ज्ञान दीप योजना के तहत शिक्षा योजना में बैंक एक अप्रैल 2016 के बाद स्वीकृत हुए लोन में चार फीसदी की सबसिडी देगा। पाठ्यक्रम के टेन्योर और इसके बाद एक साल के मोरेटोरियल पीरियड के दौरान  सब्सिडी जारी रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed