{"_id":"5c67b65fbdec224a611c1a34","slug":"kccb-bank-started-service-for-customers-to-know-account-balance","type":"story","status":"publish","title_hn":"केसीसी बैंक के खाताधारक मिस्ड कॉल से जानेंगे बैलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केसीसी बैंक के खाताधारक मिस्ड कॉल से जानेंगे बैलेंस
Sat, 16 Feb 2019 12:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के खाताधारक अब अपने अकाउंट की जानकारी एक मिस्ड कॉल से ले सकेंगे। बैंक ने यह सुविधा उन खाताधारकों के लिए शुरू की है, जिनका फोन नंबर बैंक अकाउंट के साथ पंजीकृत है। मोबाइल नंबर 95800-79717 पर मिस्ड कॉल करने पूरी डिटेल मिल जाएगी।
विज्ञापन
कांगड़ा केंद्रीय बैंक सीमित के प्रबंध निदेशक विनय कुमार बताया कि मौजूदा समय में केसीसी बैंक में 15 लाख के करीब खाताधारक हैं। उन्होंने कहा कि बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए यह मिस्ड कॉल सेवा शुरू की है। इससे आप कभी भी खाते का बैलेंस जान सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बैंक के मोबाइल नंबर पर ग्राहक की कॉल एक रिंग के बाद स्वयं कट जाएगी और फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ग्राहक के बचत खाते का बैलेंस एसएमएस से प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विनय कुमार ने कहा कि केसीसी बैंक ग्राहकों को बेहतर सेवाएं एवं सुविधाएं देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस सुविधा से वे लोग भी अपने बैलेंस चैक कर सकेंगे, जिन्होंने बैंक से लोन ले रखा है। बैंक लोन के खाताधारक भी मिस्ड कॉल से जान सकेंगे कि अभी तक उनका ऋण वापस करने शेष है।