फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kaul singh cd case hand over to cid.

जांची जाएगी कौल सिंह की आवाज, सैंपल लेगा सीआईडी

Fri, 10 Jul 2015 08:37 AM IST
Updated Fri, 10 Jul 2015 08:37 AM IST
विज्ञापन
kaul singh cd case hand over to cid.

स्टेट सीआईडी स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर की आवाज की जांच करेगा। इसके लिए उनकी वॉयस सैंपल लेने की तैयारी है। प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर से जुड़ी बताई जा रही ऑडियो सीडी की जांच सीआईडी के आईजी (अपराध) राकेश अग्रवाल को सौंप दी है।

विज्ञापन


जल्दी ही इस संबंध में सीआईडी के शिमला थाने में मामला दर्ज किया जा सकता है। सूत्र बताते हैं कि स्टेट सीआईडी एफआईआर दर्ज होते ही स्वास्थ्य मंत्री सहित सीडी से जोड़े गए कई अन्य लोगों के वॉयस सैंपल ले सकती है। ये नमूने बहुचर्चित सीडी के साथ फोरेंसिक लैब के लिए जांच को भेजे जा सकते हैं।
विज्ञापन

दिल्ली से भी इनपुट जुटा रही है इंटेलिजेंस

kaul singh cd case hand over to cid.

स्टेट सीआईडी को छानबीन की जिम्मेवारी मिलते ही इस प्रकरण की प्रारंभिक तफ्तीश शुरू कर दी गई है। नेताओं, पत्रकारों और कई अन्य लोगों को भेजी गई ऑडियो सीडी को कब्जे में ले लिया गया है। सीआईडी ने उस पार्सल की एक प्रति भी अपने कब्जे में ले ली है, जिससे यह प्रकरण शुरू हुआ।

इसे दिल्ली से जिस पते से भेजा गया, वहां से भी इंटेलिजेंस ने इनपुट जुटाने शुरू कर दिए गए हैं। हिमाचल के पुलिस महानिदेशक संजय कुमार ने पुष्टि की है कि इस प्रकरण की छानबीन सीआईडी के पुलिस महानिरीक्षक को दे दी गई है। इस प्रकरण की तमाम पहलुओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed