फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kangra Himachal Pradesh Three Boys killed as two bikes collide in Kangra

हिमाचल प्रदेश: दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर, 3 युवकों की दर्दनाक मौत

Sun, 04 Nov 2018 10:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा) Updated Sun, 04 Nov 2018 10:54 AM IST
Kangra Himachal Pradesh Three Boys killed as two bikes collide in Kangra

नादौन-ज्वालामुखी राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे युवक ने ज्वालामुखी अस्पताल में अंतिम सांस ली।



जानकारी के अनुसार ज्वालामुखी-नादौन राष्ट्रीय मार्ग पर अधे दी हट्टी गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इसके चलते पंकज (24) पुत्र पवन कुमार निवासी कथोग कलरू तहसील ज्वालामुखी जिला कांगड़ा और जीत (26) पुत्र सोहन गांव मेडास राजस्थान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


जबकि राहुल (24) पुत्र देवराज निवासी कथोग कलरू तहसील ज्वालामुखी जिला कांगड़ा ने ज्वालामुखी अस्पताल में अंतिम सांस ली। इसके अलावा अजय (21) पुत्र मदन राम गांव मेडास राजस्थान को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया है।

विज्ञापन

Kangra Himachal Pradesh Three Boys killed as two bikes collide in Kangra

तेज रफ्तार बाइकों पर दो-दो युवक सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पंकज और जीत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि राहुल और अजय को ज्वालामुखी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां राहुल ने भी गंभीर रूप से घायल होने के कारण अस्पताल में दम तोड़ दिया।

वहीं डॉ. सतिंद्र वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद अजय को टांडा अस्पताल रेफर कर दिया है। मौके पर थाना ज्वालामुखी के एसएचओ मनोहर चौधरी और डीएसपी योगेश दत्त जोशी ने पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेज दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।  

हादसे की सूचना मिलने के बाद एसडीएम ज्वालाजी राकेश शर्मा, तहसीलदार जगदीश कुमार शर्मा सहित थाना प्रभारी मनोहर चौधरी अस्पताल पहुंचे। इस बीच प्रशासन ने यहां मृतकों के परिजनों को दस हजार और घायल को पांच हजार की फौरी राहत प्रदान की है। डीएसपी योगेश दत्त ने युवाओं से अपील की है कि वे हेलमेट का प्रयोग करें ताकि हादसों से बचा जा सके।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed