फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kangra 26 year old soldier Manish Kumar died in Leh

Kangra News: कांगड़ा के 26 साल के जवान मनीष कुमार की लेह में मौत, अभी नहीं हुई थी शादी

Mon, 06 May 2024 07:28 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा) Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 06 May 2024 07:28 PM IST
सार

जिला कांगड़ा के उपमंडल देहरा की पंचायत नौशहरा से सेना के जवान मनीष कुमार (26) की मौत हो गई है। वह लेह में तैनात थे। 

विज्ञापन
Kangra 26 year old soldier Manish Kumar died in Leh
मनीष कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरा/गोपीपुर(कांगड़ा): हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के उपमंडल देहरा की पंचायत नौशहरा से सेना के जवान मनीष कुमार (26) की मौत हो गई है। वह लेह में तैनात थे। अभी तक मौत के सही कारणों का पता नहीं लग पाया है। बताया जा रहा है कि करंट लगने से उसकी मृत्यु हुई है।

विज्ञापन


2017 में सेना में भर्ती हुए थे मनीष
जवान की पार्थिव देह मंगलवार सुबह नौशहरा पहुंचने की संभावना है। मनीष 2017 में सेना में भर्ती हुए थे। उनके पिता मदन लाल लुधियाना में किसी फैक्ट्री में कार्यरत बताए जा रहे हैं। मनीष दो बहनों का इकलौता भाई था और अभी अविवाहित था। पंचायत नौशहरा के प्रधान अवतार गुलेरिया ने बताया कि मनीष की मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। क्षेत्र में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed