फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kangana rannaut father statement on kangana view.

कंगना के बयान को पिता ने बताया गलत, कहा उसके जन्म पर भी मनाईं खुशियां

Thu, 10 Mar 2016 04:08 PM IST
राकेश राणा/अमर उजाला, मंडी
राकेश राणा/अमर उजाला, मंडी Updated Thu, 10 Mar 2016 04:08 PM IST
विज्ञापन
kangana rannaut father statement on kangana view.
कंगना रणौत

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बॉलीवुड क्वीन कंगना के बयान कि मेरे जन्म से खुश नहीं थे घरवाले को पिता अमरदीप रणौत ने गलत बताया है। कहा कि यदि उन्हें बेटे की चाहत होती तो कंगना इस दुनिया में नहीं होती। कंगना के जन्म पर कभी भी अफसोस नहीं किया।

विज्ञापन


कंगना के जन्म पर भी खुशियां मनाई गई हैं। कंगना का यह बयान सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। अमर उजाला से बातचीत में अमरदीप ने माना कि रंगोली से पहले जोनल अस्पताल मंडी में उनका एक बेटा हुआ था। पैदा होते ही उनके बेटे को तीव्र निमोनिया हो गया था।
विज्ञापन


तीसरे दिन ही बेटे की मृत्यु हो गई। पहले बेटे की मृत्यु से पत्नी आशा रणौत सदमे में थीं। इसके बाद रंगोली का जन्म हुआ। घर में खुशियां मनाई गईं। रंगोली के बाद कंगना का जन्म हुआ। 80 के दशक में ग्रामीण परिवेश और समाज में बेटे के जन्म को अधिक तवज्जो दी जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने बताई पूरी बात, पढ़िए पूरी कहानी

kangana rannaut father statement on kangana view.
कंगना रणौत - फोटो : फाइल फोटो

दूसरी बेटी के जन्म में बधाई देने की बजाय लोग सांत्वना देने पहुंचते थे। कंगना के जन्म पर उन्होंने करीबी रिश्तेदारों समेत गांव वालों को घर नहीं आने दिया। परिवार के साथ ही कंगना के जन्म की खुशियां मनाईं।

80 के दशक में आसानी से भ्रूण लिंग की जांच की जा सकती थी, लेकिन उन्होंने कभी बेटे की चाह नहीं रखी। न ही कभी अल्ट्रासाउंड या भ्रूण जांच करवाई। स्पष्ट किया कि जब कंगना बड़ी हुई तो आसपास के लोगों ने ही दूसरी बेटी होने के बारे में तरह-तरह बातें कही, लेकिन कभी भी परिवार में उसके जन्म को लेकर अफसोस नहीं किया।

उन्होंने आम जनता से आह्वान किया कि आज मेरी बेटी दुनिया भर में नाम कमा रही है, कल उनकी बेटी भी इसी तरह नाम कमा सकती है। इसीलिए लाडली के जन्म पर खुशियां मनाएं। कंगना की मां आशा रणौत ने बताया कि बेटे की मृत्यु से मैं सदमे और डिप्रेशन में थी।

इस कारण बेटे की चाहत थी, लेकिन कभी भी कंगना के जन्म पर अफसोस या दुख जाहिर नहीं किया। उन्होंने कहा कि कंगना उनके लिए भाग्यशाली रही हैं और उनके लिए बेटा लेकर आई हैं।

मनाली आएंगी कंगना रणौत

kangana rannaut father statement on kangana view.
कंगना रणौत - फोटो : फाइल फोटो

कंगना रणौत इन दिनों बॉलीवुड फिल्म रंगून की शूटिंग में व्यस्त हैं। शूटिंग समाप्त होते ही वे मनाली का रुख करेंगी। इस दौरान कुल्लू-मनाली के परंपरागत काष्ठकुणी शैली में अपने निर्माणाधीन मकान की प्रगति का जायजा भी लेंगी।

कंगना के पिता अमनदीप रणौत ने बताया कि शूटिंग के चलते दुनिया घूम लेने के बावजूद उनकी लाडली की रूह पहाड़ों में बसती है। इसी के चलते कंगना बॉलीवुड की बाकी नामचीन हस्तियों के नक्शे पर चलकर लंदन या न्यूयार्क की बजाय मनाली में मकान बना रही हैं।

कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि कभी स्थानीय लोग कंगना को मेरी बेटी होने की वजह से पहचानते थे तो आज दुनिया उन्हें कंगना रनौत के पिता के तौर पर पहचानती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed