फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kangana ranaut accept proposal to be brand ambassador of himachal pradesh

कंगना देश-दुनिया को दिखाएंगी हिमाचल की झलक

Sun, 03 Apr 2016 09:49 AM IST
अनिमेष कौशल/अमर उजाला, शिमला
अनिमेष कौशल/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 03 Apr 2016 09:49 AM IST
विज्ञापन
kangana ranaut accept proposal to be brand ambassador of himachal pradesh
मई महीने में कंगना रणौत हिमाचल में शूटिंग के लिए आ सकती हैं। - फोटो : फाइल फोटो

बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत देश-दुनिया में हिमाचल की झलक दिखाएंगी। ब्रांड एंबेसडर के तौर पर वह जल्द ऐड फिल्म शूट करेंगी। हिमाचल की बेटी कंगना रणौत ने हिमाचल की ब्रांड एंबेसडर बनने का प्रपोजल मंजूर कर दिया है। कंगना रणौत मूलतया हिमाचल के मंडी जिले से संबंध रखती हैं। सरकार कंगना को हिमाचल का टूरिज्म ब्रांड एंबेसडर बनाने की औपचारिकताएं पूरी करने में जुट गई है।

विज्ञापन


प्रदेश के सौंदर्य को विश्व के मानचित्र में प्रख्यात करने के लिए ऐड फिल्म बनाई जाएगी। शूटिंग के लिए प्रदेश के विभिन्न स्थानों का चयन किया जाएगा। संभवतया मई महीने में कंगना रणौत हिमाचल में शूटिंग के लिए आ सकती हैं।
विज्ञापन


कंगना को सरकार ने हिमाचल का टूरिज्म ब्रांड एंबेसडर बनने का प्रपोजल दिया था। फरवरी में पर्यटन विभाग के निदेशक मोहन चौहान कंगना से मुलाकात करने मुंबई गए थे। बैठक के दौरान कंगना को हिमाचल का ब्रांड एंबेसडर बनने का प्रस्ताव सौंपा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंगना ने मंजूर किया सरकार का प्रपोजल

kangana ranaut accept proposal to be brand ambassador of himachal pradesh
कंगना रणौत

कंगना ने सरकार के प्रपोजल को मंजूर कर लिया है। प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया का योजना को सिरे चढ़ाने में अहम योगदान रहा है। बॉलीवुड अदाकारा की हिमाचल के पर्यटन को प्रमोट करने के लिए बनाई जाने वाली ऐड फिल्म अधिक जीवंत होगी।

कंगना हिमाचल को भलीभांति जानती हैं। स्थानीय होने के चलते कंगना की ओर से कही बातों का देश-विदेश की जनता पर अधिक असर होगा। परिणामस्वरूप, प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

राज्य पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने बताया कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत को हिमाचल का टूरिज्म ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। जल्द सरकार स्तर की औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। शूटिंग के लिए स्थान के चयन का काम भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed