{"_id":"6afbe144e34fdacc32027c2f","slug":"himachal-pradesh-weather-update-november-2026-temperature-below-zero-in-kukumseri-and-keylong-2026-11-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन: सात जिलों में पारा 8 डिग्री से नीचे; 22 नवंबर तक मौसम रहेगा साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन: सात जिलों में पारा 8 डिग्री से नीचे; 22 नवंबर तक मौसम रहेगा साफ
Tue, 17 Nov 2026 10:39 AM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 17 Nov 2026 10:39 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में सुबह और शाम के समय ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। सात जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है, जबकि कुकुमसेरी में पारा माइनस 4.1 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार 22 नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, हालांकि रात की ठंड से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा में बर्फ के बीच मस्ती करते पर्यटक।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
हिमाचल प्रदेश में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों से लेकर मध्य पर्वतीय क्षेत्रों तक सुबह और शाम ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू, शिमला, सोलन और मंडी में रात के तापमान में गिरावट के चलते ठिठुरन बढ़ गई है। प्रदेश के सात जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। जनजातीय क्षेत्रों में ठंड का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि केलांग में पारा माइनस 3 डिग्री तक लुढ़क गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
सोमवार को प्रदेशभर में मौसम साफ रहा और अधिकांश क्षेत्रों में दिनभर धूप खिली रही। धूप निकलने से लोगों को दिन के समय ठंड से कुछ राहत मिली, लेकिन सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं तथा गिरते तापमान ने सर्दी का एहसास बढ़ा दिया है। राजधानी शिमला में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में 22 नवंबर तक मौसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान है।
इस दौरान मैदानी, निचले पर्वतीय, मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। प्रदेश के किसी भी जिले के लिए अगले सात दिनों तक मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। उधर, सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 33.6, बिलासपुर में 28.0, कांगड़ा में 25.1, मंडी में 23.9, नाहन 23.6, धर्मशाला में 23.0, चंबा में 22.8, सोलन में 22.5, शिमला में 16.5, मनाली में 15.6, कल्पा में 12.4, कुफरी में 11.3, केलांग में 8.9 और ताबो में 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

दिन में बढ़ेगी गर्माहट, रात की ठंड बरकरार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन से चार दिनों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि अगले चार से पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसे में दिन के समय धूप से राहत मिलने के बावजूद सुबह और रात को ठंड का असर बना रहेगा।

हिमाचल प्रदेश का न्यूनतम तापमान
|
क्षेत्र का नाम |
न्यूनतम तापमान |
|---|---|
|
कुकुमसेरी |
-4.1°C |
|
केलांग |
-3.1°C |
|
कल्पा |
0.7°C |
|
मनाली |
2.4°C |
|
बजौरा |
3.1°C |
|
कुफरी |
4.2°C |
|
सोलन |
6.0°C |
|
चंबा |
6.1°C |
|
मंडी |
6.2°C |
|
शिमला |
7.6°C |
|
बिलासपुर |
11.5°C |
|
धर्मशाला |
12.0°C |