{"_id":"5d359e2e8ebc3e6cc17cae7d","slug":"kalraj-mishra-took-oath-as-the-new-governor-of-himachal-in-raj-bhawan-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के 28वें राज्यपाल बने कलराज मिश्र, राजभवन में ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के 28वें राज्यपाल बने कलराज मिश्र, राजभवन में ली शपथ
Mon, 22 Jul 2019 05:00 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 22 Jul 2019 05:00 PM IST
विज्ञापन
कलराज मिश्र हिमाचल के 28वें राज्यपाल बने
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे कलराज मिश्र ने सोमवार को राजभवन में आयोजित एक समारोह में हिमाचल के 28वें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति वी रामा सुब्रमनियन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, राज्यपाल की धर्मपत्नी सत्यवती मिश्र और मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डॉ. साधना ठाकुर, पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनोर और उनकी धर्मपत्नी, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रेम कुमार धूमल और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री (दर्जा प्राप्त) सुनील कुमार भराला समेत करीब 300 मेहमान मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि आचार्य देवव्रत ने भी सोमवार को ही गुजरात के राज्यपाल की कमान संभाल ली है।
विज्ञापन