फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   junior assistant gets promotion

जूनियर असिस्टेंट बनेंगे 58 क्लर्क

Sat, 09 Aug 2014 12:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 09 Aug 2014 12:10 PM IST
विज्ञापन
junior assistant gets promotion

उच्च शिक्षा विभाग में 58 क्लर्कों को जूनियर असिस्टेंट की नियुक्ति दी जाएगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने इनका सभी उपनिदेशकों से शैक्षणिक योग्यता का ब्योरा मांग लिया है। इसके लिए जमा दो की परीक्षा के उत्तीर्ण होने के साथ टाइपिंग टेस्ट का पास होना जरूरी होगा। इनकी सूची सभी उपनिदेशकों को भेज दी गई है।

विज्ञापन


इनका विवरण 15 दिन के भीतर देना होगा। उपनिदेशकों को भेजे पत्र के अनुसार सरकार की तरफ से मौजूदा आरएंडपी नियमों के अनुसार कनिष्ठ सहायकों की प्लेसमेंट के लिए नए निर्देश जारी किए गए हैं। इसके मुताबिक ऐसे सभी क्लर्क राज्य उच्च शिक्षा विभाग में कनिष्ठ सहायकों के रूप में नियुक्ति के लिए पात्र होंगे।
विज्ञापन


अगर उनके पास जमा दो पास की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हो और साथ में टाइपिंग टेस्ट भी पास कर दिया हो। विभाग को ऐसे कनिष्ठ सहायकों के प्लेसमेंट ऑर्डर जारी कर दिए जाएंगे। ये क्लर्कों के सीनियोरिटी कैडर के हिसाब से जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर यह विभाग के ध्यान में आया है कि कुछ अधिकारी इस कंडीशन को पूरा नहीं कर रहे हैं। राज्य उच्च शिक्षा निदेशक ने सभी उपनिदेशकों को निर्देश जारी किए हैं कि भविष्य में इस नियम पर गौर करते हुए ही क्लर्कों की कनिष्ठ सहायकों के पदों पर प्लेसमेंट की जाए।

आठ आईएएस की रिटायरमेंट तिथि तय
प्रदेश के आठ आईएएस अफसरों के रिटायरमेंट की तिथि सरकार ने तय कर दी है। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्रदेश के मुख्य सचिव रह चुके सुदृप्तो राय 28 फरवरी, 2015, रविंद्र कुमार जैन 30 नवंबर, 2015, एसकेबीएस नेगी 30 सितंबर, 2015, जोगिंद्र सिंह राणा 30 जून, 2015।


जगदीश चंद्र चौहान 31 दिसंबर, 2015 को, केआर भारती 30 अप्रैल, 2015 को, एससी नेगी 31 मार्च, 2015 और एसके शर्मा 28 फरवरी 2015 को रिटायर हो जाएंगे। मुख्य सचिव पी मित्रा ने बताया कि अधिसूचना जारी होते ही उक्त अफसरों की पेंशन और अन्य प्रक्रियाओं पर काम शुरू हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed