फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   JP Nadda Targeted Virbhadra Singh at Nerchowk Rally.

नड्डा बोले- जहां का मुखिया ही भ्रष्ट हो, वहां विकास की बातें करना बेईमानी

Sun, 14 May 2017 11:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैरचौक (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, नैरचौक (मंडी) Updated Sun, 14 May 2017 11:18 AM IST
विज्ञापन
JP Nadda Targeted Virbhadra Singh at Nerchowk Rally.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि जिस प्रदेश का मुखिया ही भ्रष्ट हो, वहां विकास की बातें करना बेईमानी है। अब ऐसी सरकार और मुखिया को बदलने की जरूरत है। केंद्र सरकार हिमाचल के विकास की हरसंभव कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार इन योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू नहीं कर पा रही है। वह शनिवार को भंगरोटू में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत से हमारा अभिप्राय एक व्यवहार एक संस्कृति की मुक्ति है।
विज्ञापन


देश में कांग्रेस के सारे पैरामीटर फेल हो चुके हैं। जब जनता बदलाव के लिए वोट डालती है तो हर तरफ भारत के विकास की बात होती है। पढ़ाई, दवाई और शिक्षा पर बात होती है। कांग्रेस गठबंधन वाली सरकार के दौरान टूजी, थ्रीजी, फोरजी और जीजाजी की बात होती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर दिन नया घोटाला देखने को मिलता था। अब विकास की बात हो रही है। कहा कि  भारतवर्ष की दूसरे देशों में पहचान भ्रष्टाचारी देश के रूप में हो रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसी सोच को बदला है। 

शहीद की पत्नी ने मांगी नौकरी, नड्डा बोले करेंगे मदद

JP Nadda Targeted Virbhadra Singh at Nerchowk Rally.

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ के सुकमा में शहीद हुए सैनिक सुरेंद्र कुमार के घर पीडि़त परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे। उन्होंने पीडि़त परिवार को हरसंभव मदद देने की बात कही। शहीद की धर्मपत्नी किरण कुमारी ने लिखित पत्र में केंद्र सरकार से नौकरी की मांग की।

नड्डा ने कहा कि देश पर जान न्योछावर करने वालों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा। पूरा देश शहीद सैनिकों के परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि वह सुकमा में भी समय बिता चुके हैं। मंत्री शहीद की मां बिमला देवी और तीन साल की बच्ची एलीना राजपूत से भी मिले।

ओपन जीप पर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

JP Nadda Targeted Virbhadra Singh at Nerchowk Rally.

मेडिकल कॉलेज में केंद्रीय मंत्री का काफिला करीब सवा बारह बजे पहुंचा। पीसीवी की लांचिंग के बाद करीब ढाई बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा डडौर से मेडिकल कॉलेज नेरचौक और यहां से भंगरोटू तक ओपन जीप में पहुंचे।

भाजपाइयों ने नड्डा के आगमन के बहाने शक्ति प्रदर्शन की कसर नहीं छोड़ी। इस दौरान हेमपाल राणा, इंद्र सिंह गांधी, प्रवीण शर्मा, विनोद कुमार, रूप सिंह ठाकुर, राम सिंह, राकेश जम्वाल, त्रिलोक जम्वाल, महंत राम चौधरी, राकेश आहलुवालिया, रणबीर सिपहिया, पाल वर्मा, बलदेव सैणी, हीरालाल, जगदीश ठाकुर, खुशहाल ठाकुर, जवाहर ठाकुर, कन्हैया लाल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed