शिमला: मंत्रियों को उपचुनाव गंभीरता से लेने का संदेश दे गए जेपी नड्डा
जेपी नड्डा ने नेताओं खासकर मंत्रियों से कहा कि वह इन उपचुनावों को गंभीरता से लें। अगले कुछ महीनों में होने वाले उप चुनावों को महज तीन विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट तक ही सीमित न समझें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक जताने के लिए शिमला आए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी के नेताओं को उपचुनावों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं। रिज मैदान पर पुष्प अर्पण के बाद होटल पीटरहॉफ में नड्डा ने मुख्यमंत्री, मंत्रियों और प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों के साथ छोटी बैठक की। इस दौरान उन्होंने नेताओं खासकर मंत्रियों से कहा कि वह इन उपचुनावों को गंभीरता से लें। अगले कुछ महीनों में होने वाले उप चुनावों को महज तीन विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट तक ही सीमित न समझें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह उपचुनाव प्रदेश के आठ जिलों की बीस विधानसभा सीटों पर होना है।
ऐसे में सभी मंत्री और नेता हर हाल में हर सीट पर बढ़त के लिए अभी से जुट जाएं। इसके लिए वह प्रदेश और केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को लोगों तक पहुंचाकर लाभार्थियों को अपनी ओर खींचने का प्रयास करें। नड्डा ने इस दौरान कोरोना की वजह से कामकाज पर सुस्त पड़ी रफ्तार को बढ़ाने और राज्य में विकास कार्यों को तेजी से कराने पर जोर दिया। बता दें, हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह और फिर राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष ने प्रदेश का दौरा किया था। इसके बाद कुछ दिन पहले नड्डा ने खुद बिलासपुर दौरे के दौरान कुल्लू में पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर उप चुनाव को लेकर मंथन किया था। इससे पहले नड्डा ने राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भी मुलाकात की।