{"_id":"5c40787fbdec227365148491","slug":"jobs-fairs-in-himachal-govt-colleges-1000-will-get-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में लगेंगे रोजगार मेले, 1000 को नौकरी देने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों में लगेंगे रोजगार मेले, 1000 को नौकरी देने का लक्ष्य
Fri, 18 Jan 2019 10:20 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 18 Jan 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्चतर शिक्षा विभाग की राज्य परियोजना मूल्यांकन एवं नवीन प्रयास इकाई प्रदेश के कॉलेजों में रोजगार मेले लगाने जा रही है। करीब एक हजार युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है। रिलायंस जियो इंफोकोम लिमिटेड के सहयोग से यह रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
21 जनवरी को ऊना और सोलन डिग्री कॉलेज, 22 जनवरी को एक्सीलेंस कॉलेज संजौली, आठ फरवरी को मंडी और पांवटा साहिब तथा नौ फरवरी को सुंदरनगर और कुल्लू कॉलेज में रोजगार मेले लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
स्नातक स्तर की परीक्षा पास कर चुके विद्यार्थी/युवा वर्ग रोजगार मेलों में शामिल हो सकते हैं। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक कॉलेज कैंपस में रोजगार मेले लगेंगे। मेले में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को सभी दस्तावेजों सहित सुबह साढ़े नौ बजे तक कॉलेज कैंपस में पहुंचना होगा।
विज्ञापन
रिलायंस जियो इंफोकोम लिमिटेड द्वारा योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि करीब एक हजार युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है।
बीते साल सचिवालय में अखंड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती योजना के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रदेश के युवाओं को नौकरियां देने की घोषणा की थी। इसी कड़ी में यह रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं।