फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   job opportunity for more than three thousand youths at bilaspur

तीन हजार से ज्यादा युवाओं के लिए नौकरी का मौका, वेतन भी शानदार

Thu, 03 May 2018 09:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर Updated Thu, 03 May 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
job opportunity for more than three thousand youths at bilaspur

तीन हजार से ज्यादा युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है। बिलासपुर आईटीआई में पांच मई को विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस दिन करीब 18 कंपनियां 3000 से भी ज्यादा युवाओं को रोजगार देंगी। 

विज्ञापन


इसमें छह हजार से लेकर 12 हजार रुपये तक  वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा। साक्षात्कार प्रक्रिया सुबह नौ बजे से ही शुरू हो जाएगी। साक्षात्कार के लिए नामी कंपनियों से अधिकारी पहुंचेंगे। 

विज्ञापन

नाैकरी के लिए ये है याेग्यता

job opportunity for more than three thousand youths at bilaspur

रोजगार मेले में आठवीं, दसवीं और बारहवीं, आईटीआई से संबंधित सभी व्यवसायों वेल्डर, मशीन ऑपरेटर, टर्नर, इलैक्ट्रीशियन, फिटर, मशीनिस्ट, सीएनसी ऑपरेटर, टूल एंड डाई मेकर, ट्रैक्टर मेकेनिक, सीओई ऑटोमोबाइल, डीजल मेकेनिक, मेकेनिक मोटर व्हीकल, ग्राइंडरमैन और डिप्लोमा इन

इंजीनियरिंग में मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, ऑटोमोबाइल, टूलिंग इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग डिप्लोमा कर चुके युुवा रोजगार पा सकते हैं। युवाओं को साथ में अपने दस्तावेज प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, फोटो ई-मेल आईडी और बायोडाटा साथ लाना होगा। 

प्रधानाचार्य आईटीआई बिलासपुर अजेश कुमार ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में लगभग 18 निजी कंपनियां 3000 पदों से अधिक नियुक्तियां करेंगी। सुबह 9:00 बजे साक्षात्का प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed