{"_id":"61a63317900a5a3c0336c03c","slug":"jeep-accident-in-manikarn-husband-and-wife-killed-driver-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: मणिकर्ण में गिरी जीप, पति-पत्नी की मौत, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: मणिकर्ण में गिरी जीप, पति-पत्नी की मौत, चालक घायल
Tue, 30 Nov 2021 07:50 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 30 Nov 2021 07:50 PM IST
सार
कुल्लू की पार्वती घाटी की चौंग सड़क पर एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हादसा(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की पार्वती घाटी की चौंग सड़क पर एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे चौंग रोड स्थित कैंची मोड़ सरसाडी के पास एक जीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जीप करीब 150 फीट नीचे जा गिरी। हादसे की सूचना के बाद आसपास के लोग मौके पहुंचे और इसकी सूचना जरी पुलिस को दी। इस दौरान लोगों ने घायलों को सड़क तक पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी ने रास्ते में दम तोड़ा।
विज्ञापन
जल्लूग्रां पंचायत के प्रधान देवेंद्र शर्मा ने कहा कि हादसे में 43 वर्षीय लुदर चंद पुत्र धनीराम व 42 द्रोपती देवी पत्नी लुदर चंद गांव सारणी डाकघर जल्लूग्रां जिला कुल्लू की मौत हुई है। दंपती के निधन से 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले बेटे देव राज तथा बेटी वैष्णवी के पालन-पोषण का पूरा जिम्मा अब बूढ़ी दादी पर आ गया है। वहीं 67 वर्षीय नूपदासी का बेटे व बहू की मौत से रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे में घायल जीप चालक राजेंद्र पुत्र जीवन लाल गांव चौंग डाकघर जल्लूग्रां जिला कुल्लू का इलाज जिला अस्पताल कुल्लू में चल रहा है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रखा गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन