{"_id":"603140878ebc3ee8f8517a7d","slug":"jbt-counciling-strat-in-shimla-shimla-news-sml3616927174","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबीटी की काउंसलिंग 24 से 26 फरवरी के बीच होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेबीटी की काउंसलिंग 24 से 26 फरवरी के बीच होगी
विज्ञापन
JBT counciling strat in shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएड डिग्री धारक भी शेड्यूल के मुताबिक ले सकते हैं हिस्सा, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने जारी किया नया शेड्यूल
शिमला। छोटा शिमला स्कूल में न्यायालय के स्थगनादेश के कारण स्थगित की जेबीटी की बैच वाइज भर्ती की काउंसलिंग के लिए उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने नया शेड्यूल जारी कर दिया है। जिला शिमला के लिए होने वाली इस भर्ती में 24 फरवरी को रोजगार कार्यालय शिमला, रामपुर, कुमारसैन, सुन्नी, मशोबरा और ठियोग के तहत पंजीकृत जेबीटी के लिए काउंसलिंग होगी। 25 फरवरी को रोजगार कार्यालय जुब्बल, रोहड़ू, चौपाल, कुपवी, चिड़गांव और डोडराक्वार, 26 फरवरी को शिमला के रोजगार कार्यालय के अलावा अन्य जिला के रोजगार कार्यालयों से संबंधित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी।
उपनिदेशक भाग चंद चौहान ने बताया कि बीएड डिग्री धारक जो जेबीटी भर्ती की काउंसलिंग में भाग लेना चाहते हैं, वह शेड्यूल के मुताबिक भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज और प्रमाणपत्रों का ब्योरा उपनिदेशक कार्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। काउंसलिंग उच्च न्यायालय के अंतिम आदेश पर निर्भर करेगी।