फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jakhu temple works to be done

Shimla News: जाखू मंदिर का 5.67 करोड़ से होगा जीर्णोद्धार, यज्ञशाला, भंडारा भवन, शू हाउस-पार्क बनेगा

Fri, 09 Jan 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
jakhu temple works to be done
सरकार ने प्रोजेक्ट को दी सैद्धांतिक मंजूरी, हनुमान मंदिर न्यास जाखू अपने स्रोतों से करेगा निर्माण
विज्ञापन

मंदिर में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए तैयार किया गया प्रोजेक्ट, इसी साल शुरू होगा निर्माणकार्य
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक जाखू मंदिर का इस साल जीर्णोद्धार कार्य शुरू किया जाएगा। मंदिर के जीर्णोद्धार से जुड़े प्रोजेक्ट को प्रदेश सरकार ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। करीब 5.67 करोड़ रुपये खर्च कर इस मंदिर का कायाकल्प किया जाएगा। अब इस प्रोजेक्ट को नगर निगम शिमला के माध्यम से प्रदेश सरकार को भेजने की तैयारी है ताकि इसे मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल सके। इस प्रोजेक्ट पर होने वाला खर्च श्री हनुमान जी मंदिर न्यास जाखू अपने स्रोतों के माध्यम से वहन करेगा। पिछले कई साल से मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यहां पर मौजूद वर्तमान व्यवस्था के कारण न्यास को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए यह नई योजना तैयार की गई है। इस प्रोजेक्ट के तहत मंदिर परिसर में यज्ञ शाला का निर्माण किया जाएगा। इसे अलावा जूते रखने के लिए बड़े शू हाउस का भी निर्माण होगा। भंडारा भवन का जीर्णोद्धार, हनुमान की प्रतिमा के आगे विस्तारीकरण, पार्क और मंदिर कार्यालय का जीर्णोद्धार भी किया जाएगा। कीर्तन भवन में रेलिंग कार्य, सार्वजनिक शौचालयों का मरम्मत कार्य भी इसमें शामिल है। इसके अलावा छह नई दुकानें भी मंदिर परिसर में बनाई जाएंगी। मंदिर परिसर में बच्चों के लिए पार्क बनाया जाएगा।

सरकार से मिल चुकी है मंजूरी : उपायुक्त
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि इस प्रोजेक्ट को सरकार से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। जल्द ही निर्माणकार्य को लेकर औपचारिकताओं को पूरा किया जाएगा। भविष्य में श्रद्धालुओं को अत्याधुनिक सुविधाएं मंदिर परिसर में मिल सकेंगी।
विज्ञापन


हिंदू संस्कृति के अनुसार बनेगी यज्ञशाला, पार्किंग भी होगी तैयार
मंदिर परिसर में एक यज्ञशाला का निर्माण किया जाएगा। यह यज्ञशाला मंडप आधार पर बनेगी। इसमें वेदों के अनुसार 16 पिलर 32 रुफ सपोर्टिंग काॅल, एक गंडूक, वेदी, तोरन, ध्वज, पताका आदि होंगे। ये सब कार्य हिंदू संस्कृति की पारंपरिक शैलियों के अनुसार ही होगा। मंदिर में नए शू हाउस का निर्माण होगा इसमें 22,41 वर्ग मीटर में शू हाउस बनेगा। इसमें एक काउंटर और शू रैक लगेंगे। श्रद्धालुओं को टोकन की सुविधा दी जाएगी। मंदिर परिसर में पार्किंग का निर्माण करवाया जाएगा। करीब 40 लाख रुपये से पार्किंग बनाई जाना प्रस्तावित है। राजधानी के जाखू मंदिर में हर साल हजारों सैलानी भी दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर के लिए पैदल आवाजाही के अलावा एचआरटीसी टैक्सी, निजी टैक्सी और रोपवे की सुविधा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed