{"_id":"6627ad3a31d11fd9360cf0f0","slug":"jairam-thakur-the-custom-of-changing-govt-after-five-years-will-change-in-himachal-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयराम ठाकुर: हिमाचल में पांच साल बाद सरकार बदलने का बदल जाएगा रिवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयराम ठाकुर: हिमाचल में पांच साल बाद सरकार बदलने का बदल जाएगा रिवाज
Tue, 23 Apr 2024 06:15 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 23 Apr 2024 06:15 PM IST
सार
प्रदेश में पांच साल बाद सरकार बदलने का पुराना रिवाज भी इस बार लोकसभा चुनाव के साथ बदल जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में पांच साल बाद सरकार बदलने का पुराना रिवाज भी इस बार लोकसभा चुनाव के साथ बदल जाएगा। लोकसभा चुनाव में जहां केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी तो वहीं प्रदेश में कांग्रेस की सरकार भी 15 माह के कार्यकाल में ही बदल जाएगी। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चंबा में भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने जहां केंद्र में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। उसी प्रकार प्रदेश में कांग्रेस की दमनकारी नीतियों से भी जनता और कांग्रेस के नेता परेशान हैं।
विज्ञापन
जिस प्रकार से राज्यसभा चुनाव में बिना बहुमत भाजपा उम्मीदवार को विजय मिली, उसी प्रकार से उपचुनावों के बाद सरकार बदलने में भी बहुमत हासिल होगा। उन्होंने कहा कि राम के अस्तित्व को लेकर सवाल खड़ा करने वाले व्यक्ति को कांग्रेस ने राज्यसभा में अपना प्रत्याशी बनाया, जबकि भाजपा ने चंबा जैसे दुर्गम क्षेत्र से साफ छवि वाले नेता को प्रत्याशी बनाया। कांग्रेस के नेता भाजपा को लेकर बार-बार यही तंज कस रहे थे कि बिना बहुमत कैसे राज्यसभा का चुनाव जीतेंगे। उन्होंने जवाब दिया था कि वक्त आने पर इस बात का भी पता चल जाएगा। जब चुनाव के लिए मतदान हुआ तो कांग्रेस के छह विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों ने अपना वोट भाजपा के पक्ष में डाला।
विज्ञापन