फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jairam thakur employee pensioner protest sukhu government himachal

हिमाचल: कर्मचारी हितैषी सरकार है तो धरने पर क्यों हैं कर्मचारी-पेंशनर? जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला

Tue, 01 Sep 2026 01:11 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 01 Sep 2026 01:11 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार को कर्मचारी और पेंशनर मुद्दे पर घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार खुद को कर्मचारी हितैषी बताती है, लेकिन कर्मचारी-पेंशनर अपनी मांगों के लिए धरने पर बैठे हैं। जयराम ने राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर भी राजनीतिक हमला बोला और मुख्यमंत्री के कांग्रेस के धरना-प्रदर्शनों में शामिल होने को संवैधानिक पद की मर्यादा के विपरीत बताया।

विज्ञापन
jairam thakur employee pensioner protest sukhu government himachal
जयराम ठाकुर ने कर्मचारी और पेंशनरों के धरने को लेकर सुक्खू सरकार पर निशाना साधा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कर्मचारी और पेंशनरों की मांगों को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकार वास्तव में कर्मचारी हितैषी है तो कर्मचारी और पेंशनर अपनी मांगों को लेकर धरने और प्रदर्शन करने के लिए मजबूर क्यों हैं। जयराम ठाकुर ने मंगलवार को विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सरकार के चार साल पूरे होने को हैं, लेकिन कर्मचारियों के भत्ते और अन्य देय राशि अब भी लंबित हैं।

विज्ञापन




कर्मचारी-पेंशनर के मुद्दे पर सरकार को घेरा
जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री बार-बार सरकार को कर्मचारी हितैषी बताते हैं, लेकिन जमीनी स्थिति इसके विपरीत नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनरों को अपनी मांगों के लिए धरना और प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उनका कहना था कि सरकार के कार्यकाल के चार साल पूरे होने वाले हैं, इसके बावजूद कई भत्ते और अन्य देनदारियां लंबित हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आने वाले समय में सरकार को इन मामलों का जवाब देना पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा विधानसभा के भीतर और बाहर कर्मचारियों तथा पेंशनरों से जुड़े इन मुद्दों को लगातार उठा रही है।
विज्ञापन


राहुल गांधी को लेकर कांग्रेस पर तंज
जयराम ठाकुर ने कांग्रेस नेताओं पर राहुल गांधी को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता इस गलतफहमी में हैं कि राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी को अब तक कई बार राजनीतिक रूप से लॉन्च किया जा चुका है, लेकिन हर बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि जिस नेतृत्व को जनता बार-बार नकार रही है, उसे आगे बढ़ाने से कांग्रेस को क्या हासिल होगा, इस पर पार्टी को विचार करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के धरना-प्रदर्शन में शामिल होने पर उठाए सवाल
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि संवैधानिक पद पर रहते हुए मुख्यमंत्री का केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस के धरना-प्रदर्शनों में शामिल होना पद की मर्यादा के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि वह भी पांच साल तक मुख्यमंत्री रहे, लेकिन इस तरह हर मुद्दे पर नारेबाजी के लिए सड़क पर नहीं उतरे। जयराम ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री राजनीतिक उद्देश्य से अपने पद की प्रतिष्ठा को दांव पर लगा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को संवैधानिक पद की गरिमा का ध्यान रखने की सलाह दी।

कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति का आरोप
नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे नफरत की राजनीति करते हैं और दूसरे नेताओं का सम्मान नहीं करते। जयराम ने आरोप लगाया कि जातिवाद को बढ़ावा देकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी राजनीति से परहेज करती है और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की बात करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed