फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jail Varta Prisoner Relative Video Conferencing System by Himachal Govt.

प्रेरणा बना हिमाचल का जेल वार्ता प्रोग्राम

Sun, 24 Jan 2016 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 24 Jan 2016 12:30 PM IST
विज्ञापन
Jail Varta Prisoner Relative Video Conferencing System by Himachal Govt.
देश में पहली बार ई-मुलाकात के लिए प्रदेश कारागार विभाग की ओर से लागू किए गए जेल वार्ता साफ्टवेयर को अब दूसरे राज्य भी अपनाने की तैयारी में हैं। हिमाचल ने अपनी जेलों में जेल वार्ता शुरू कर बंदियों की ऑनलाइन मिलाई तथा अधिकारियों को ऑनलाइन पूछताछ की सुविधा मुहैया कराई है।
विज्ञापन


करीब दो साल पहले शुरू हुई इस व्यवस्था से अब तक एक हजार लोगों को जेलों में बंद अपने परिचितों से ऑनलाइन बात करने का मौका मिला। जांच अधिकारियों को भी कोर्ट से परमिशन लिए बिना ही अंडर ट्रायल बंदियों से पूछताछ करने की सुविधा मिल गई है। अब देश के कई राज्य इस योजना को समझ रहे हैं।
विज्ञापन


कुछ प्रदेश तो इस सॉफ्टवेयर को लागू करने की तैयारी भी कर चुके हैं। गुजरात के अधिकारी जेल वार्ता साफ्टवेयर के काम करने के तरीके और उससे होने वाले फायदे का अध्ययन करने आए थे। गुजरात के बडोदरा केंद्रीय कारागार के अधीक्षक आईपीएस आरएफ सागडा ने प्रदेश की सेंट्रल जेल कंडा का दौरा भी किया। इस दौरान साफ्टवेयर के काम करने का तरीका सीखा और समझा भी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई प्रदेशों के अधिकारी संपर्क में-
गुजरात, यूपी जैसे कई राज्यों के जेल अधिकारी अपनी जेलों में बढ़ते बोझ को कम करने के लिए हिमाचल के जेल वार्ता में साफ्टवेयर में रुचि दिखा रहे हैं। एसपी जेल मुख्यालय आरएस भाटिया ने इसकी पुष्टि की है।

एनआईसी ने बनाया है प्रोग्राम-
जेल वार्ता प्रोग्राम को जेल विभाग ने नेशनल इनफार्मेशन सेंटर की मदद से तैयार किया है। साफ्टवेयर के माध्यम से इंटरनेट तथा वेबकैम युक्त कंप्यूटर से कोई भी व्यक्ति जेल में बैठे अपने परिचित से वार्ता कर सकता है।


जांच अफसरों को मिला फायदा-
अब जांच अधिकारी अंडर ट्रायल बंदियों से सवाल जवाब करते हैं और उन्हें इसके लिए कोर्ट की मंजूरी भी नहीं लेनी पड़ती। साथ ही जेल में आने और उन पर नजर रखने तथा नियंत्रण करने को लेकर कारागार विभाग पर दबाव नहीं रहता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed