फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jail bharo aandolan by kisan sabha in himachal pradesh

प्रदेश में जेल भरो आंदोलन करेगी किसान सभा

Thu, 09 Aug 2018 11:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 09 Aug 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
jail bharo aandolan by kisan sabha in himachal pradesh

अखिल भारतीय किसान सभा के आह्वान पर वीरवार को हिमाचल किसान सभा प्रदेश भर में जिला, खंड और तहसील मुख्यालयों पर जेल भरो आंदोलन करेगी। केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ  वीरवार को देशभर में करीब 400 जिलों में इस तरह का प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन


हिमाचल किसान सभा के राज्य अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह तंवर ने कहा कि केंद्र सरकार को सत्ता में आए 50 महीने का समय बीत चुका है। केंद्र सरकार चुनावी घोषणा पत्र के वायदों को पूरी तरह से दरकिनार कर किसान विरोधी नीतियां लागू कर रही है।
विज्ञापन


भाजपा ने अपने चुनाव घोषणापत्र में स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने का वायदा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद वह अपने इस वायदे से मुकर गई है। केंद्र सरकार ने किसानों से ऋण माफी का वायदा भी किया था, लेकिन उसे भी पूरा नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान सभा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की इस वादाखिलाफी के प्रति किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। किसान सभा अपने प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को उसका वादा याद दिलाना चाहती है।

स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने और किसानों के ऋण माफी के साथ किसान सभा 60 साल से ऊपर की आयु के किसानों को 5000 रुपये पेंशन की मांग भी करेगी।


राष्ट्रीय मांगों के साथ प्रदेश में हिमाचल किसान सभा जमीन से किसानों की बेदखली को रोकने, जंगली जानवरों और आवारा-नकारा पशुओं से निजात दिलाने सहित दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य 30 रुपये प्रति लीटर करने और मनरेगा को सुचारु रूप से चलाने की मांग भी उठाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed