फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jai Ram Thakur Targets Congress Over Ram Mandir Visit of CM Sukhu Himachal Politics

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष का कांग्रेस पर हमला, बोले- आस्था नहीं, राजनीतिक मजबूरी में पहुंची राम मंदिर

Tue, 07 Jul 2026 11:51 AM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 07 Jul 2026 11:51 AM IST
सार

शिमला के राम मंदिर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और मंत्रिमंडल की पूजा-अर्चना के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर को लेकर कांग्रेस का पुराना रुख सभी के सामने है और अब पार्टी राजनीतिक कारणों से अपनी छवि बदलने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस की ओर से फिलहाल इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विज्ञापन
Jai Ram Thakur Targets Congress Over Ram Mandir Visit of CM Sukhu Himachal Politics
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस का राम मंदिर जाना आस्था नहीं, राजनीतिक मजबूरी है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उनके मंत्रिमंडल द्वारा शिमला के ऐतिहासिक राम मंदिर में की गई विशेष पूजा-अर्चना पर राजनीतिक हमला बोला। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि भगवान श्रीराम और राम मंदिर के प्रति कांग्रेस का वर्षों पुराना रुख जगजाहिर है। अब राजनीतिक परिस्थितियों के चलते पार्टी अपनी छवि बदलने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाए हैं। राम मंदिर निर्माण का विरोध किया है। यहां तक कि न्यायालय में भी राम मंदिर से जुड़े मामलों में विरोध का पक्ष लिया है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि आज वही कांग्रेस राम मंदिर जाकर श्रद्धा का प्रदर्शन कर रही है। यह उनकी वास्तविक आस्था नहीं, बल्कि राजनीतिक मजबूरी है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समय कांग्रेस का रवैया बिल्कुल अलग था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बहिष्कार किया था। अब मंत्रिमंडल के साथ राम मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करना केवल राजनीतिक संदेश देने का एक प्रयास मात्र है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेताओं का इतने वर्षों बाद राम मंदिर जाना उनकी धार्मिक आस्था का परिचायक नहीं है। यह बदलते राजनीतिक माहौल का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के पुराने और वर्तमान रुख के बीच के अंतर को भलीभांति समझती है।

कांग्रेस की राम मंदिर नीति अवसरवादी राजनीति का प्रतीक : बिंदल
शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कांग्रेस पार्टी की राम मंदिर को लेकर अवसरवादी राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर 100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली कहावत पूरी तरह चरितार्थ होती है। बिंदल ने आरोप लगाया कि जिस कांग्रेस ने दशकों तक तुष्टीकरण की राजनीति की, श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का लगातार विरोध किया, वही आज भगवान श्रीराम के प्रति प्रेम का प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस ने वर्षों तक भगवान श्रीराम के जन्मस्थान पर मंदिर निर्माण का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान भगवान श्रीराम को लंबे समय तक ताले और फिर टेंट तक सीमित रखा गया। आज कांग्रेस नेताओं का राम मंदिर जाना उनकी आस्था नहीं, बल्कि राजनीतिक अवसरवाद का प्रमाण है। केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए कांग्रेस अपना रुख बदल रही है, जिसे देश की जनता भली-भांति समझती है। 

राम मंदिर 500 वर्षों के संघर्ष का परिणाम, कांग्रेस राजनीति बंद करे : अनुराग
शिमला। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा है कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण 500 वर्षों के संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने इसे करोड़ों सनातनियों की आस्था और रामभक्तों के अथक प्रयासों की विजय बताया। ठाकुर ने कहा कि यह सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद साकार हुआ। सांविधानिक और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण संभव हुआ। उन्होंने कांग्रेस पर राम मंदिर को लेकर राजनीतिक बयानबाजी करने का आरोप लगाया। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के कई नेताओं ने वर्षों तक भगवान श्रीराम के अस्तित्व और राम जन्मभूमि से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाए थे। आज जब मंदिर बनकर तैयार है और करोड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, तब कांग्रेस के नेता राजनीति कर रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को राम मंदिर पर अनावश्यक राजनीति करने के बजाय अपने शासनकाल के दौरान हुए भ्रष्टाचार के मामलों पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस सरकारों के समय हुए कई बड़े घोटालों का जिक्र किया। इनमें नेशनल हेराल्ड मामला, 2जी स्पेक्ट्रम मामला, कॉमनवेल्थ गेम्स मामला और कोयला आवंटन मामला शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed