{"_id":"6537bd5d6fc6d9c9cb08f568","slug":"jagat-prakash-nadda-said-more-land-will-be-acquired-for-aiims-bilaspur-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जगत प्रकाश नड्डा बोले- एम्स बिलासपुर के लिए किया जाएगा और जमीन का अधिग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जगत प्रकाश नड्डा बोले- एम्स बिलासपुर के लिए किया जाएगा और जमीन का अधिग्रहण
Wed, 25 Oct 2023 09:51 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 25 Oct 2023 09:51 AM IST
सार
एम्स के अधिकारियों से कहा है कि जो कार्य 10 साल बाद होने हैं, उनके लिए अभी से प्रस्ताव बनाना शुरू करें। इसके अलावा एम्स में पोस्ट ग्रेजुएशन शुरू करवा दी है।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा
- फोटो : Social Media
विस्तार
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के दूसरे चरण के निर्माण के लिए अभी और भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार से भी बातचीत की जाएगी। वहीं एम्स के अधिकारियों से कहा है कि जो कार्य 10 साल बाद होने हैं, उनके लिए अभी से प्रस्ताव बनाना शुरू करें। इसके अलावा एम्स में पोस्ट ग्रेजुएशन शुरू करवा दी है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बिलासपुर परिधि गृह में पत्रकारों से बातचीत में कही। नड्डा ने कहा कि एम्स बिलासपुर में ओपीडी और आईपीडी लगातार बढ़ रही है। बहुत जल्द कैंटीन शुरू हो जाएगी। लांड्री स्थापित की जा रही है।
विज्ञापन
एमबीबीएस के साथ अब पोस्ट ग्रेजुएट भी एम्स बिलासपुर से निकलेंगे। 82 नर्सिंग ऑफिसर के पद भरने की मंजूरी और दी गई है। एम्स प्रबंधन ने जो प्रस्ताव दिया था, उन उपकरणों के लिए 35 करोड़ की मंजूरी स्वास्थ्य मंत्रालय से हो चुकी है। जल्द यह उपकरण एम्स को मिलेंगे। कहा कि दिल्ली एम्स को बनाने में 22 साल लगे, लेकिन बिलासपुर एम्स पांच साल में तैयार हो गया, उसमें भी दो साल कोरोनाकाल के थे। इस दौरान उनके साथ सदर विधायक त्रिलोक जमवाल, श्री नयना देवी जी के विधायक रणधीर शर्मा, विधायक जीत राम कटवाल, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर, इंजीनियर पुरुषोत्तम शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
बोले-पांच राज्यों में सरकार बनाएगी भाजपा नड्डा मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में दुर्गा मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में शामिल हुए। धौलरा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में नड्डा लोगों से मिले और विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। बताया कि वीरवार को वह मिजोरम जा रहे हैं।
विज्ञापन