{"_id":"5d29f6b78ebc3e6c901bfe2b","slug":"jack-rifles-kargil-bike-rally-receives-a-grand-welcome-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैक राइफल्स कारगिल की बाइक रैली का हमीरपुर में भव्य स्वागत, वीर नारियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैक राइफल्स कारगिल की बाइक रैली का हमीरपुर में भव्य स्वागत, वीर नारियों को किया सम्मानित
Sat, 13 Jul 2019 09:16 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 13 Jul 2019 09:16 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारगिल विजय दिवस के 20 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में निकाली जा रही 13 बटालियन जैक राइफल्स कारगिल की बाइक रैली का शनिवार को हिमाचल के हमीरपुर जिले के भिड़ा कस्बे में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों और लोगों ने देशभक्ति के नारों से जवानों का स्वागत किया। बाइक रैली में 20 जवान, एक जेसीओ और एक मेजर शामिल हैं। यह रैली जोशीमठ उत्तराखंड के बाद चंडीगढ़ और ऊना होते हुए शनिवार को हमीरपुर के भिड़ा पहुंची।
विज्ञापन
रैली के भिड़ा पहुंचने पर कैप्टन गगन सिंह (सेवानिवृत्त) और उनके साथ अन्य सैनिकों व अधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। भिड़ा में आयोजित सम्मान समारोह में 13 बटालियन जम्मू-कश्मीर राइफल्स कारगिल के सेवारत मेजर ऋत्विक ने जिला हमीरपुर की वीर नारियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
इसमें सुमनलता पत्नी शहीद अशोक कुमार कंज्याण, संतोष कुमारी पत्नी शहीद सतीश कुमार लदरौर, कांता देवी पत्नी शहीद दीप चंद बरोटी और वीर माता कलासो देवी शहीद रमेश वर्मा मुलाणा चौकी को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।