फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ITI shimla starts admission in various courses

आईटीआई में एडमिशन चाहिए तो पढ़ें ये खबर..

Fri, 27 Jun 2014 08:00 AM IST
Updated Fri, 27 Jun 2014 08:00 AM IST
विज्ञापन
ITI shimla starts admission in various courses

राजधानी शिमला के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) और महिला आईटीआई में नए शैक्षणिक सत्र 2014-15 के लिए तीन जुलाई तक प्रवेश फार्म भरे जाएंगे।

विज्ञापन


इन आवेदनों के आधार पर ही पांच जुलाई से आईटीआई में चल रहे 18 ट्रेड के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रवेश के लिए संस्थान में प्रोस्पेक्टस उपलब्ध करवाए गए है।
विज्ञापन


संस्थान के प्रधानाचार्य इंजीनियर मोहिंद्र सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए ट्रेड में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र तय तिथि तक आवेदन जमा करवाएं, ताकि तय शेडयूल के मुताबिक प्रवेश और काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच जुलाई से होगी काउंसलिंग

ITI shimla starts admission in various courses

जिला भर के सभी आईटीआई के लिए शिमला में पांच जुलाई से सेंट्रल काउंसलिंग होगी। इसका शेडयूल अलग से तैयार किया गया है।

दसवीं कक्षा के बाद किए जाने वाले आईटीआई कोर्स के लिए छात्र जिला के किसी भी आईटीआई में प्रवेश पत्र जमा करवा सकता है। मगर काउंसलिंग शिमला में ही होगी।

बीते सत्र में सुन्नी में खुले आईटीआई में नए ट्रेड कटिंग एंड टेलरिंग ट्रेड और दाड़गी में पलबंर ट्रेड के लिए संस्थान में ही काउंसलिंग होगी।

इन ट्रेड में दाखिले का मौका

ITI shimla starts admission in various courses

राजधानी के शिमला स्थित आईटीआई में इलैक्ट्रीश्यिन, एमएमवी की 42, वेल्डर की 32, पलंबर की 42,वायरमेन की 21, टर्नर की 16,इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक की 21, इलैक्ट्रोनिक की 42, रेडिया एंड टीवी मैकेनिक की 21, कारपेंटर की 21,स्टेनों हिंदी 21, स्टेनों इंग्लिश की 21, कटिंग एंड टेलरिंग की 42, एंब्रायडरी एंड नीडल वर्क कोर्स की 42 सीटें है।

वहीं, बेसिक कंप्यूटर अंडर सीओई आईटी सेक्टर की 126, एडवांस कंप्यूटर हार्डवेयर की 42, एडवांस कंप्यूटर नेटवर्किंग की 42, एडवांस कंप्यूटर मल्टीमीडिया और एनिमेशन कोर्स की 42 सीटें है। कुल मिलाकर इस आईटीआई में नए सत्र में 678 विभिन्न ट्रेड की सीटों के लिए प्रवेश होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed