Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Items stolen from a car parked on the roadside in Navbahar

Shimla News: नवबहार में सड़क किनारे खड़ी कार से सामान चोरी

Tue, 22 Jul 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Items stolen from a car parked on the roadside in Navbahar
लकड़ी से खोला है कार का दरवाजा
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्जकर शुरू की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नवबहार क्षेत्र में सड़क के किनारे खड़ी गाड़ी से सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। वाहन मालिक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में वाहन मालिक दीपक मेहता ने बताया कि उन्होंने हर रोज की तरह सोमवार रात को भी अपनी गाड़ी नवबहार-उद्यान विभाग मार्ग पर खड़ी की थी। वह मंगलवार सुबह गाड़ी के पास पहुंचे तो देखा कि गाड़ी के दो दरवाजे अनलॉक थे जबकि ड्राइविंग साइड के दरवाजे को खोलने के लिए प्लाइवुड की लकड़ी का इस्तेमाल किया था। उन्होंने जब गाड़ी के भीतर देखा को लैपटॉप चार्जर और दो टायर चोरी हो गए थे। इसके अलावा चोरों ने गाड़ी को नुकसान भी पहुंचाया है। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना छोटा शिमला पुलिस में स्टेशन में दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने नवबहार-उद्यान विभाग मार्ग पर जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article