फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   iraq isis war victim hemraj family story

निर्मला! ये लोग अब हमें जिंदा नहीं छोड़ेंगे, ये थे हेमराज के आखिरी शब्द

Wed, 21 Mar 2018 01:46 PM IST
कमलेश रत्न भारद्वाज/बलविंद्र सोढी, अमर उजाला, मंडी/सुंदरनगर
कमलेश रत्न भारद्वाज/बलविंद्र सोढी, अमर उजाला, मंडी/सुंदरनगर Updated Wed, 21 Mar 2018 01:46 PM IST
विज्ञापन
iraq isis war victim hemraj family story

इकलौते बेटे की मौत से सुंदरनगर के बायला के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हेमराज 31 जुलाई 2013 को इराक गया था। 14 जून 2014 को आखिरी बार पत्नी निर्मला से हेमराज की बात हुई थी। अंतिम बार उसने पत्नी से कहा था कि बम ब्लास्ट में चोट लगी है और अभी एक ट्रक में आईएसआईएस के आतंकी उन्हें बंधक बनाकर कहीं ले जा रहे हैं।

विज्ञापन


शायद अब ये लोग हमें जिंदा नहीं छोड़ेंगे। बुजुर्ग माता पिता को इस आघात ने तोड़कर रख दिया है।  पत्नी निर्मला का रो-रोकर बुरा हाल है। गमगीन माहौल में पिता बेली राम, मां रोशनी और पत्नी निर्मला की आंखों से आंसू थम नहीं रहे हैं। सात वर्षीय बेटे ध्रुव और बेटी अनन्या को इस बात का इल्म तक नहीं है कि अब उनके पापा कभी नहीं लौटेंगे।
विज्ञापन


हेमराज पहली बार विदेश गया था। घटना की सूचना मिलते ही विधायक राकेश जम्वाल हेमराज के घर पहुंचे। उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर से भी परिजनों की बात करवाई।  सीएम ने हेमराज के चाचा शेर सिंह से कहा कि सरकार परिवार की हर संभव सहायता करेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

नीचे पशु, ऊपरी मंजिल में रहता है परिवार

iraq isis war victim hemraj family story

हेमराज के पिता बेली राम और माता रोशनी देवी दूध बेचकर आठ वर्षीय पोते ध्रुव को सरकारी स्कूल में पढ़ा रहे हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है।

दशकों पुराने स्लेटपोश मकान की ऊपरी मंजिल पर परिवार के सदस्य रहते हैं और पशुओं को नीचे की मंजिल में बांधते हैं। वहीं, खेतीबाड़ी भी महज नाम की है।

आईआरडीपी से भी कट गया नाम 
हेमराज अपने परिवार को गरीबी से उभारने के लिए विदेश गया था। जब वह विदेश गया तो परिवार आईआरडीपी में था। कुछ माह तक जब विदेश से हेमराज पैसा भेजता रहा तो परिवार का आईआरडीपी से नाम कट गया।

जून 2014 में हेमराज के लापता होने की सूचना मिली तो परिवार की हालत बदतर होने लगी। आज न तो परिवार आईआरडीपी में है, न ही आय का मजबूत साधन है। 


सांसद अनुराग ने उठाया था मामला 
सितंबर 2016 में परिवार से मिली जानकारी के बाद सांसद अनुराग ठाकुर ने विदेश मंत्रालय में हिमाचल से चार लोगों के इराक में लापता होने का मामला उठाया था। तब परिवार को आस जगी थी कि जल्द ही हेमराज का पता चल जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed