{"_id":"5ab4dd0d4f1c1b2b618b51ba","slug":"international-snowboard-champion-in-chanshal-rohru-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां पहली बार होगी अंतरराष्ट्रीय स्नो बोर्ड स्पर्धा, सेना के जवान भी लेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां पहली बार होगी अंतरराष्ट्रीय स्नो बोर्ड स्पर्धा, सेना के जवान भी लेंगे हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो, रोहडू
Updated Fri, 23 Mar 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांशल घाटी में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्नो बोर्ड स्पर्धा करवाई जा रही है। दो दिवसीय स्पर्धा का आगाज 31 मार्च को होगा। यह आयोजन अल्पाइन डवेलर्स की ओर से हिमाचल प्रदेश स्नो बोर्ड एसोसिएशन व स्की हिमालय मनाली के तत्वावधान में होगा।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में भारतीय सेना के जवान सहित विभिन्न राज्यों के प्रतिभागी भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त अफगानिस्तान, नेपाल, भूटान से भी प्रतिभागी स्पर्धा में शामिल होंगे। हिमाचल प्रदेश स्नो बोर्ड एसोसिएशन के सचिव प्रदीप कंवर, अल्पाइन डवेलर्स के सदस्य योगेश ठाकुर ने बताया कि शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देने के लिए यह स्पर्धा करवाई जा रही है।
विज्ञापन
बीते साल राज्य स्तरीय स्नोबोर्ड प्रतियोगिता मनाली में हुई थी। इस बार चांशल घाटी में स्नो बोर्ड की अंतरराष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता होगी। इसमें हिमाचल, जम्मू कश्मीर, उतराखंड के प्रतिभागियों सहित आईटीबीपी, बीएसएफ व भारतीय सेना के जवान भाग लेंगे।
विज्ञापन
अफगानिस्तान, नेपाल, भूटान से भी प्रतिभागी स्पर्धा में शामिल होंगे। विश्व स्नो बोर्ड फेडरेशन को भी स्पर्धा में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है। विश्व स्नो बोर्ड फेडरेशन के प्रतिभागी भी स्पर्धा में भाग लेंगे। प्रतिभागियों के ठहरने की व्यवस्था चांशल घाटी में ही की जाएगी।
स्नो बोर्ड का प्रशिक्षण केंद्र खोलने के प्रयास
भारत में कहीं भी स्नो बोर्ड पर होने वाली स्कीइंग का प्रशिक्षण नहीं दिया जाता है। विदेशों में स्नोबोर्ड का प्रचलन काफी अधिक है। इसलिए भारत में भी स्नोबोर्ड का प्रशिक्षण देने के लिए केंद्र स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
एक अप्रैल को प्रतियोगिता का समापन होगा। भविष्य में चांशल घाटी में कई प्रकार के शीतकालीन खेलों को विकसित किया जाएगा।