फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   International kullu dussehra.

शाही अंदाज में निकली नरसिंह की भव्य जलेब

Sun, 05 Oct 2014 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sun, 05 Oct 2014 09:07 AM IST
विज्ञापन
International kullu dussehra.

विश्व के सबसे बड़े देव समागम अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में अलौकिक एवं भव्य नरसिंह की जलेब यात्रा शुरू हो गई है। आकर्षण का केंद्र नरसिंह की पहली जलेब शनिवार से शुरू हुई। शाही अंदाज में निकली भव्य जलेब को राजा की जलेब भी कहा जाता है। इस जलेब में कुल्लू के राजा परंपरा के अनुसार पालकी में सवार होकर यात्रा करते हैं। पांच दिन चलने वाली इस जलेब में दशहरा में आए सैकड़ों देवी-देवता बारी-बारी हिस्सा लेते हैं।

विज्ञापन


शनिवार को जलेब में आगे-आगे नरसिंह भगवान की घोड़ी सज धजकर चली, तो राजा की पालकी के साथ दर्जन भर देवी-देवता के रथों ने चार चांद लगा दिए। राजा की चानणी से शुरू हुई जलेब ने पूरे ढालपुर की परिक्रमा की। जिला अस्पताल, कॉलेज गेट, एसबीआई के पुराने दफ्तर व कलाकेंद्र होकर जलेब राजा की चानणी लौट आई। इस अवसर पर भगवान नरसिंह की इस भव्य व शानदार जलेब को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कुल्लू की देव संस्कृति विश्व भर में प्रसिद्ध है। यही कारण है कि आधुनिकता के इस दौर में भी सदियों पुरानी परंपरा जिंदा है। दशहरा के दूसरे दिन शुरू हुई जलेब पांच दिन तक जारी रहेगी। इस दौरान जलेब में विभिन्न घाटियों के देवी-देवता हिस्सा लेंगे। भगवान रघुनाथ के कारदार दानविंद्र सिंह ने कहा कि जलेब की परंपरा पुरातन है और आज भी इसका निर्वहन बखूबी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed