फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   international kullu dussehra devta chhmahani story

इस देवता के दरबार में सबको मिलता है इंसाफ, देश के कोने-कोने से पहुंचते हैं फरियादी

Mon, 02 Oct 2017 06:29 PM IST
बलदेव राज/अमर उजाला, कुल्लू
बलदेव राज/अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 02 Oct 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
international kullu dussehra devta chhmahani story

देवभूमि कुल्लू को देवी-देवताओं का स्वर्ग कहा जाता है। यहां पर हर देवी-देवता का अपना इतिहास है। मणिकर्ण घाटी की फाटी कशावरी के छमाहण गांव के देवता छमाहणी नारायण न्याय के देवता हैं। देवता के पास न्याय के लिए सिर्फ मनुष्य ही नहीं बल्कि देवी-देवता भी जाते हैं।

विज्ञापन


देवता के न्याय की महिमा इस कदर है कि जिला के सभी देवी देवताओं ने देवता छमाहणी नारायण पंच का औहदा दिया है। देवता को जिला के अठाहर करडू में देवता छमाहणी नारायण को पंच कहा जाता है। देवता के पास फैसला करने का विशेषाधिकार है।
विज्ञापन


देवी-देवता जब किसी भी मामले का निपटारा नहीं कर पाते हैं तो देवता छमाहणी नारायण ऐसे मामले को सुलझाते हैं। देवता द्वारा सुनाए गए फैसले को दोनों पक्ष सर्वोच्च मानते हैं। देवता के आदेश को सबको मानना पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्लू के देवी-देवताओं के हैं पंच

international kullu dussehra devta chhmahani story

इसके अलावा में देश के कोने-कोने से फरियादी अपनी फरियाद लेकर आते हैं। देवता छमाहणी नारायण अपने भक्तों को संतान प्राप्ति का वरदान देते हैं। यह सिलसिला सालों से चला आ रहा है। वहीं दशहरा उत्सव में देवता हर साल लाव लश्कर के साथ आते हैं।

सात दिनों तक अस्थायी शिविर में रहने के बाद देवता लंका दहन के दिन देवालय की ओर रवाना हो जाता है। हालांकि देवता भगवान रघुनाथ की रथयात्रा में शामिल नहीं होते हैं, लेकिन इससे पहले देवता रघुनाथ के दरबार में हाजिरी भरते हैं।

देवता छमाहणी नारायण के कारदार मेहर चंद ने कहा कि देवता को जिला कुल्लू के देवी-देवताओं के पंच का विशेषाधिकार है। 

देवलुओं ने रखा था धुर विवाद को हल करने का प्रस्ताव

international kullu dussehra devta chhmahani story

देवताओं ने छमाहणी नारायण को देव सभा में अध्यक्ष बनाया है। मनुष्य से लेकर देवी देवताओं के फैसलों का निपटारा देवता द्वारा किया जाता है। देवता संतान प्राप्ति का वरदान भी देते हैं। दूर-दूर से लोग अपनी मुराद लेकर देवता के दरबार में आते हैं। 

दशहरा उत्सव में बालूनाग और श्रृंगा ऋषि के बीच चल रहे धुर विवाद को सुलझाने के लिए देवलुओं ने छमाहणी नारायण के समक्ष इस मामले का निपटारा करने का सुझाव दिया था।

देवलुओं ने कहा था कि छमाहणी नारायण इस मसले को हल करेंगे। हालांकि बाद में इस पर सहमति नहीं बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed