फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भव्य रथ यात्रा के साथ कुल्लू दशहरा शुरू, 225 देवता शिविरों में हुए विराजमान

Sat, 20 Oct 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 20 Oct 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
international kullu dussehra 2018 inauguration by governor acharya dev vrat

देव-मानस मिलन के साथ अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। राज परिवार की दादी कही जाने वाली मां हिडिंबा, बिजली महादेव के आगमन और माता भेखली का इशारा मिलते ही शुक्रवार शाम 4.30 बजे घाटी के अधिष्ठाता भगवान रघुनाथ की भव्य रथयात्रा शुरू हुई।

international kullu dussehra 2018 inauguration by governor acharya dev vrat

रथ मैदान से लेकर ढालपुर तक हजारों लोग और देसी-विदेशी सैलानी इस महोत्सव के साक्षी बने। 60 से अधिक देवी-देवताओं की उपस्थिति में सैकड़ों ढोल-नगाड़ों, नरसिंगों, शहनाई की स्वरलहरियों के साथ जय श्रीराम के उद्घोष के बीच सभी धर्मों के लोगों ने एक साथ भगवान रघुनाथ का रथ खींचकर पुण्य कमाया।

international kullu dussehra 2018 inauguration by governor acharya dev vrat

रघुनाथ के छड़ीबरदार महेश्वर सिंह और राज परिवार परिवार के अन्य सदस्यों ने रथ की अगवानी की। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी रथयात्रा में शिरकत की। इसके बाद महोत्सव में शिरकत करने आए घाटी के करीब 225 देवी-देवता अपने देवलुओं के साथ अस्थायी शिविरों में विराजमान हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
international kullu dussehra 2018 inauguration by governor acharya dev vrat

पिछले साल के मुकाबले इस बार ज्यादा भीड़ रही। तिल धरने की जगह नहीं थी। पूरा शहर जाम रहा। सात दिन तक देव कारज चलेंगे और लोग देवताओं का आशीर्वाद लेंगे। 25 अक्तूबर को सभी देवी-देवता अपने मूल स्थान की ओर लौट जाएंगे।

विज्ञापन
international kullu dussehra 2018 inauguration by governor acharya dev vrat

भगवान रघुनाथ की दायीं ओर चलने के धुर विवाद को लेकर बंजार घाटी के देवता शृंगा ऋषि और बालूनाग पुलिस पहरे में रहे। दोनों देवता रथयात्रा में शामिल नहीं हुए। पिछले कुछ वर्षों से दोनों देवता विवाद के चलते रथयात्रा में शामिल नहीं हो रहे हैं। दोनों देवता बिना निमंत्रण दशहरा उत्सव में पहुंचे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed