{"_id":"58e4fe8a4f1c1b41485b4e66","slug":"international-kabaddi-player-ajay-thakur-pay-obeisance-at-naina-devi","type":"story","status":"publish","title_hn":"DSP बनने के बाद मां नयना के दर पहुंचे कबड्डी स्टार अजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DSP बनने के बाद मां नयना के दर पहुंचे कबड्डी स्टार अजय
अमर उजाला ब्यूरो, श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)
Updated Thu, 06 Apr 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबड्डी वर्ल्ड कप के सुपरस्टार अजय ठाकुर बुधवार को विश्वविख्यात शक्तिपीठ मां नयनादेवी के दरबार पहुंचे। उन्होंने मां नयना के दर्शन किए तथा पूजा-अर्चना की। डीएसपी रैंक पर तैनाती के बाद मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे अजय ठाकुर ने नवरात्र पूजन कर घर परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही प्राचीन हवन कुंड में आहुति भी डाली।
विज्ञापन
मंदिर अधिकारी मदन सिंह चंदेल ने मंदिर न्यास की ओर से अजय ठाकुर को मां की चुनरी भेंट की। पत्रकारों से बातचीत में अजय ठाकुर ने कहा कि सरकार ने उन्हें हिमाचल पुलिस में डीएसपी रैंक की नौकरी दी है। इससे उन्हें और उनके परिवार को बहुत खुशी है। इसकी सूचना मिलने के बाद वे मां नयना देवी के दरबार में पहुंचे हैं।
विज्ञापन
उनके पिता भी पुलिस में सेवाएं दे चुके हैं। वह एएसआई पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ा है, लेकिन सरकार ने बड़ी राहत प्रदान की है। उन्होंने डीएसपी पद पर तैनाती देने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार जताया।
विज्ञापन
इसके अलावा युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह और इंटक अध्यक्ष बावा हरदीप का भी आभार जताया है। कहा कि वे हमेशा अपना दायित्व बड़ी ही निष्ठा और ईमानदारी से निभाते आए हैं और आगे भी निभाते रहेंगे।