{"_id":"db2e6ed0899325693aa8630971f4380d","slug":"intention-of-protecting-hinduism-durga-vahini","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदूत्व को बचाना दुर्गा वाहिनी का ध्येय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदूत्व को बचाना दुर्गा वाहिनी का ध्येय
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला (रामपुर)
Updated Wed, 23 Jul 2014 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदुत्व और हिंदू परंपराओं को बचाने के ध्येय से विश्व हिंदू परिषद की ओर से देश भर में हिंदू समाज से जुड़े लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसी के तहत हिमाचल के शिमला जिला के रामपुर में चल रहे दुर्गा वाहिनी शौर्य प्रशिक्षण शिविर में किशोरियों को हिंदू संस्कृति को बचाने और हमारे सामाजिक संस्कारों को समाज तक फैलाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। इस शिविर में प्रदेश भर के 11 जिलों से आई 132 किशोरियां भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
शिविर के बारे में दुर्गा वाहिनी की प्रदेश संयोजिका रजनी ठुकराल ने बताया कि हिंदू संस्कृति पर हावी होती पाश्चात्य संस्कृति के बारे में जागरूक करने,आज की किशोरियों को आत्म रक्षा और अपने संस्कारों को बचाए रखने के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आज के समाज में लव जेहाद का प्रचलन दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसके चलते नाम परिवर्तन कर हिंदू समाज की लड़कियों को बहला फुसला कर उनका धर्म परिवर्तन करने की कोशिश की जा रही हैं,जो हिंदू समाज से जुड़े लोगों के लिए अच्छा संदेश नहीं है।
उन्होंने बताया कि शिविर में प्रशिक्षण ले रही किशोरियों द्वारा अपने क्षेत्र व गांव में जाकर हिंदू समाज को बचाने व संयुक्त परिवार के विलुप्तीकरण को बचाने के लिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास जारी है।
शिविर में किशोरियों को सेवा, सुरक्षा और संस्कारों के बारे में अवगत करवाया जा रहा है। साथ ही उन्हें देव संस्कृति व देवी देवताओं के प्रति विश्वास रखने की भावनाओं को भी जीवित रखने का प्रयास किया जा रहा है।