फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   INSV Tarini Indian Navy first all women crew going to create History

इतिहास रचने को तैयार हिमाचल की बेटी, मंजिल से चंद कदम दूर

Thu, 22 Mar 2018 04:50 PM IST
राजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मौहल (कुल्लू)
राजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मौहल (कुल्लू) Updated Thu, 22 Mar 2018 04:50 PM IST
विज्ञापन
INSV Tarini Indian Navy first all women crew going to create History
लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जम्बाल - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल की बेटी लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जम्वाल इतिहास रचने के लिए लगातार गोवा की तरफ आगे बढ़ रही हैं। कैप टाउन से फाइनल लेग के लिए रवाना हुई टीम तारिणी हिंद महासागर में प्रवेश कर चुकी है।

विज्ञापन


अप्रैल 2018 के अंत तक टीम तारिणी के गोवा पहुंचने की उम्मीद है। हिंद महासागर में प्रवेश करते हुए बेटी की सफलता से प्रतिभा के परिजन भी गदगद हैं। 

सागर परिक्रमा पर निकली छह महिला नेवी अफसरों की टीम में कुल्लू जिला के मौहल से संबंध रखने वाली प्रतिभा जम्वाल भी शामिल हैं। अब के शानदार सफर के बाद करीब एक सप्ताह पहले टीम तारिणी कैप टाउन से गोवा के लिए रवाना हुई है। मंगलवार को टीम हिंद महासागर में प्रवेश कर गई।

विज्ञापन
Trending Videos

चालीस दिन का सफर बाकी

INSV Tarini Indian Navy first all women crew going to create History
लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जम्बाल - फोटो : अमर उजाला

महिला नेवी अफसरों की यह टीम पहली बार सागर परिक्रमा पर निकली है। ऐसे में यह परिक्रमा पूरी होते हुए भारतीय नौसेना एक कीर्तिमान स्थापित कर देगी। सितंबर 2017 को गोवा से रवाना हुई टीम ने कई कठिनाइयों को झेलते हुए सफर तय किया है। समुद्री एवरेस्ट को भी टीम ने सफलतापूर्वक पार किया है। 

बुधवार को अमर उजाला से प्रतिभा जम्वाल ने कहा कि अप्रैल 2018 के अंत तक गोवा पहुंचने की उम्मीद है। अब करीब 37 से 40 दिनों का सफर बाकी है। गोवा की तरफ लगातार बढ़ने से बेहद उत्साहित हूं। वहीं, लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जम्वाल के पिता रवि जम्वाल ने कहा कि बेटी प्रतिभा की उपलब्धि पर उन्हें बेहद खुशी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed