फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   injured school children statement on bus accident in agra

बस हादसाः बच्चों ने सुनाई आपबीती, अचानक हुई हलचल और मैं गिर पड़ी

Sat, 04 Nov 2017 09:51 AM IST
टीम डिजिटल/ शिमला
टीम डिजिटल/ शिमला Updated Sat, 04 Nov 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
 injured school children statement on bus accident in agra

अचानक बस में हलचल हुई और सब गिरने लगे। आगरा में एनएच-2 पर बस हादसे में घायल बच्चों ने अस्पताल में रोते हुए जब आपबीती सुनाई तो हर कोई भावुक हो गया।  

विज्ञापन


घायल अंकिता क्लास 12 पिता का नाम गांधीराम निवासी कोटली ने बताया, अचानक बस में हलचल हुई, मैं गिर पड़ी, मेरे ऊपर कोई और, उसके ऊपर कोई और गिर गया।

चीख पुकार मचने लगी , डर के मारे मैन आंखे बंद कर ली। इसके बाद बाहर से जोर जोर से आवाज आई। आसपास से लोग आ गए थे, बस के शीशे तोड़ हमे निकाला। 

एक और घायल नवनीत क्लास 9 निवासी कोटली ने बताया, जोर का झटका लगा, मेरा सिर टकराया और लगा कि आज बच नही पाऊंगा। इसी बस में सवार, तनुजा, साक्षी का भी यही कहना है कि सब अचानक से हुआ, उन्हें बहुत डर लग रहा है, घर फोन कर दिया है।

विज्ञापन

आपबीती सुनाते हुए भावुक हुए बच्चे

 injured school children statement on bus accident in agra

आगरा में एनएच 2 पर हादसे का शिकार हुई बस में सवार बच्चे दहशत में आ गए हैं। ताजमहल देखने की खुशी में हिमाचल के कोटली से चले मासूमों ने सोचा भी नहीं कि ऐसा मंजर सामने आएगा। अस्पताल में रोते हुए बच्चों ने जब आपबीती सुनाई तो हर कोई भावुक हो गया। 

मंडी, हिमाचल प्रदेश कोटली के आलोक भारती स्कूल की कक्षा 12 की घायल छात्रा अंकिता पुत्री गांधीराम निवासी कोटली ने बताया कि हम सब बच्चे आपस में हंसी मजाक कर रहे थे। तभी अचानक बस में हलचल हुई और मैं गिर पड़ी। 

इसके बाद मेरे ऊपर कोई और, उसके ऊपर कोई और फिर ऐसा ही होता चला गया। चीख पुकार मचने लगी और डर के मारे मैंने आंखे बंद कर लीं। इसके बाद बाहर से जोर-जोर से आवाज आई। आसपास से लोग आ गए थे। उन्होंने बस के शीशे तोड़ हमें निकाला।

जोर का झटका लगा और मेरा सिर टकराया

 injured school children statement on bus accident in agra

कक्षा 9 के घायल छात्र नवनीत निवासी कोटली ने बताया कि मैं साथियों के साथ बातचीत में व्यस्त था। तभी जोर का झटका लगा और मेरा सिर टकराया। इसके बाद ऐसा लगा कि आज बच नहीं पाऊंगा। 

इसी बस में सवार छात्रा तनूजा, अंकिता और साक्षी का भी यही कहना है कि ये सब इतना अचानक से हुआ कि हम कुछ समझ ही नहीं पाए। अब हमें बहुत डर लग रहा है। घर फोन कर दिया है, मम्मी-पापा ने कहा है कि हम आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed