फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   industry minister mukesh agnihotri father onkar sharma passes away

उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पिता ओंकार शर्मा का निधन

Mon, 28 Mar 2016 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Mon, 28 Mar 2016 08:51 AM IST
विज्ञापन
industry minister mukesh agnihotri father onkar sharma passes away
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता ओंकार शर्मा। - फोटो : फाइल फोटो

उद्योग एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पिता ओंकार शर्मा का ऊना में उनके निवास स्थान पर निधन हो गया। 85 वर्षीय ओंकार शर्मा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता थे और पिछले एक साल से अस्वस्थ चल रहे थे। वह अपने पीछे दो बेटे और तीन बेटियों छोड़ गए हैं। रविवार सुबह मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी उनका कुशल क्षेम जानने रक्कड़ कालोनी स्थित उनके निवास स्थान पर गए थे।

विज्ञापन


उनके निधन की खबर से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पिछले एक साल से अस्वस्थ चल रहे ओंकार शर्मा के उपचार में उनके परिजनों ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी और उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री उन्हें देश के अग्रणी व प्रतिष्ठित अस्पतालों में उपचार के लिए ले जाते रहे, लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाए जाने के बावजूद उनकी तबीयत में विशेष सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन


ओंकार शर्मा को ऊना से विशेष लगाव था और उनकी लगातार इच्छा पर इसी माह उन्हें आईजीएमसी शिमला से हेलीकाप्टर के द्वारा ऊना स्थित उनके आवास में शिफ्ट किया गया था। ओंकार शर्मा हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में लंबी सेवाएं देने के उपरांत 31 अगस्त, 1989 को ऊना से बतौर जिला लोक संपर्क अधिकारी सेवानिवृत हुए थे। वह हिमाचल प्रदेश एग्रो पैकेजिंग के वाbस चेयरमैन भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के निष्ठावान नेता थे ओंकार- ओंकार शर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए संतप्त परिवार से अपनी संवेदनाएं जाहिर की हैं। उन्होंने कहा कि ओंकार शर्मा कांग्रेस पार्टी के एक निष्ठावान व समर्पित नेता थे और उन्होंने पार्टी को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान की थी। उन्होंने कहा कि ओंकार शर्मा के साथ उनके निजी संबंध थे और उनकी कमी हमेशा उन्हें खलती रहेगी।

सुक्खू ने जताया शोक- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पिता ओंकार शर्मा के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ओंकार शर्मा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता थे और पूर्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहे हैं। वे समाजसेवी थे।

नेताओं ने जताया शोक- निधन पर वित्त आयोग के अध्यक्ष व चिंतपूर्णी के विधायक कुलदीप शर्मा, गगरेट के विधायक व आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव राकेश कालिया, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र धर्माणी, राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड के

उपाध्यक्ष राजेद्र राणा, जिला कांग्रेस के तमाम नेताओं, निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क डा. एमपी सूद, जिलाधीश यूनुस, एसपी अनुपम शर्मा सहित जिला के विभिन्न दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों, कर्मचारी नेताओं, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। ओंकार शर्मा का सोमवार 28 मार्च को दोपहर 12 बजे ऊना में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राज्यपाल ने निधन पर शोक व्यक्त किया- राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पिता ओंकार शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के साथ अपनी संवेदना व्यक्त की है।


धूमल, सत्ती ने निधन पर शोक जताया- नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने उद्योग मंत्री  मुकेश अग्निहोत्री के पिता के देहांत पर गहरा दु:ख और शोकसंतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट की है। भाजपा नेताओं ने भगवान से दिवंगत आत्मा को अपने चरणें में स्थान देने की प्रार्थना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed