{"_id":"78e3e26383a5c9d8889040bc1a659167","slug":"indo-western-dress-fession-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवतियों पर छाया इंडो वेस्टर्न ड्रेस का क्रेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवतियों पर छाया इंडो वेस्टर्न ड्रेस का क्रेज
बिंदू सिंह/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 31 Jul 2014 02:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैशन का दौर हर दिन बदलता है। इस वर्ष के शुरू में जहां छोटे कुरते लड़कियों की पहली पंसद थे, वहीं अब लंबे कुर्तों का दौर चल रहा है। इनमें काफतान अपनी एक विशेष जगह बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
जींस के साथ टॉप के रूप में हो या फिर लेगिंग के साथ कुरते की शक्ल में, इस इंडो वेस्टर्न ड्रेस का क्रेज़ आज युवतियों में देखने को मिल रहा है।
शहर के बड़े शापिंग मॉल से लेकर रेडिमेड कपड़ों की छोटी-छोटी दुकानों तक काफतान नये फैशन के तौर पर हर जगह उपलब्ध है।
कुछ दुकानदारों ने बताया कि तकरीबन पांच सौ रुपयों की रेंज से शुरू होकर इन कुर्तों की रेंज दो हजार तक जाती है। शुद्ध शिफान पर कढ़ाई या फिर मोतियों के काम वाले काफतान थोड़े महंगे हैं।
विज्ञापन
मजेदार बात है कि गर्मियों में महिलाओं और लड़कियों की पहली पसंद बने काफतान सिर्फ बाजारों से रेडिमेड खरीदकर ही नहीं पहने जा रहे हैं, बल्कि दर्जी से सिलवाए हुए ऐसे कुर्तों का भी काफी चलन है।
विज्ञापन
कुछ प्रसिद्ध दर्जियों के अनुसार कई सूटों के साथ जॉरजट, शुद्ध और शिफान के बहुत ही आकर्षक दुपट्टे आते हैं, जिनकी लंबाई और चौड़ाई काफतान के हिसाब से काफी होती है।
ऐसे दुपट्टों पर फ्लोरल प्रिंट भी होता है और लड़कियां उस पर थोड़ा सा काम करवाकर बहुत कम सिलाई में आकर्षक और ट्रेंडी काफतान के कुर्ते और टॉप बनवा रही हैं।