{"_id":"58c40a044f1c1bd810dc5a81","slug":"indian-playback-singer-shreya-ghoshal-in-manali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली पहुंचीं श्रेया घोषाल, एलबम के लिए करेंगी शूटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली पहुंचीं श्रेया घोषाल, एलबम के लिए करेंगी शूटिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली/नग्गर (कुल्लू)
Updated Sun, 12 Mar 2017 03:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की सुपरहिट फिल्म देवदास से मायानगरी में अपना कॅरिअर शुरू करने वाली श्रेया घोषाल पर्यटन नगरी मनाली पहुंची हैं। चार बार प्ले बैक सिंगर का राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं श्रेया अपने गानों की एक एलबम निकालने जा रही हैं। इसी एलबम की शूटिंग के लिए वे मनाली पहुंची हैं।
विज्ञापन
यहां के मनमोहन स्थलों पर शूटिंग करेंगी। श्रेया घोषाल ने बताया कि वे बचपन से बॉलीवुड में गाने की ख्वाहिश रखती हैं। चार साल की उम्र से उन्होंने संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी। उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि सारेगामापा में चर्चित होने के बाद संजय लीला भंसाली ने देवदास फिल्म में उन्हें ब्रेक दिया।
विज्ञापन
पहला ही गाना ऐश्वर्या राय के लिए होने पर वे पहले नर्वस हो गई थीं, लेकिन शाहरुख खान और ऐश्वर्या की ओर से हौसलाअफजाई करने पर वे यह गाना गा पाईं। इस शुक्रवार को रिलीज हुई बदरी की दुल्हनियां में आशिक सरेंडर हुआ गाने को पॉपुलर होने का श्रेय उन्होंने वरुण धवन और आलिया भट्ट के डांस को दिया।
विज्ञापन
श्रेया ने बॉलीवुड फिल्मों के अलावा निजी एलबम निकालने को अपना शौक बताया। बंगाल निवासी होने के चलते वह अपने स्कूल ग्रुप में एक बार मनाली आई थीं, लेकिन इस बार बर्फ के चलते हर पत्थर पहाड़ और मकान मनाली में सफेद नजर आने से अलग ही नजारा दिख रहा है।