फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Indian Cricketer Deepak Hooda Married To His Himachali Girlfriend Shared Pictures On Instagram

Deepak Hooda Marriage: हरियाणवी मुंडे दीपक हुड्डा ने हिमाचल की कोमल से रचाई शादी, नौ साल से था रिलेशन

Sun, 21 Jul 2024 07:09 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 21 Jul 2024 07:09 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेटर दीपक हुड्डा ने अपनी हिमाचली गर्लफ्रेंड कोमल के साथ शादी कर ली है। दीपक हुड्डा कोमल के साथ नौ साल से रिलेशन में थे।

विज्ञापन
Indian Cricketer Deepak Hooda Married To His Himachali Girlfriend Shared Pictures On Instagram
भारतीय क्रिकेटर दीपक हुड्डा ने रचाई शादी - फोटो : (सोशल मीडिया@deepakhooda)

विस्तार

पंजाब किंग्स के ऑल राउंडर क्रिकेटर दीपक हुड्डा हिमाचल की बेटी कोमल के साथ विवाह बंधन में बंध गए हैं। दोनों का विवाह 15 जुलाई को बड़ौदा में पूरे रीति-रिवाज के साथ हुआ। भारतीय क्रिकेटर के विवाह में परिवार के लोग और कुछ दोस्त शामिल थे। वैसे भी इन दिनों भारतीय क्रिकेट में शादियों का मौसम चल हुआ है। बीते दिनों भारतीय क्रिकेटर प्रेरक मांकड़ और चेतन साकरिया भी विवाह के बंधन में बंधे थे। दीपक हुड्डा अपनी गर्लफ्रेंड कोमल के साथ नौ साल से रिलेशन में थे।

विज्ञापन




दीपक ने पत्नी के लिए लिखा मैसेज
दीपक हुड्डा ने अपने सोशल मीडिया अकांउट अपनी शादी की पुष्टि की। दीपक ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। साथ ही अपनी पत्नी के लिए प्यार भरा मैसेज भी लिखा है। दीपक हुड्डा ने लिखा, ''नौ साल के इंतजार के बाद हर पल, हर सपना और हर बातचीत हमें इस खूबसूरत दिन तक ले गई। अगर हम थोड़ी देर के लिए एक-दूसरे को थामे रहें, ऐसी कहानियां बुनें, जो केवल हमारे दिल ही सुन सकें। अगर हम थोड़ा खोये हुए लगते हैं, तो हमें माफ करें, क्योंकि आखिरकार हमने एक-दूसरे को पा लिया है।'' दीपक ने आगे लिखा है, ''घर में आपका स्वागत है, मेरी छोटी-छोटी हिमाचली चिड़िया। परिवार और दोस्तों की गर्मजोशी से घिरे हुए और उनके आशीर्वाद से बरसते हुए, हमने हमेशा के लिए अपनी शुरुआत की। हमारा दिल भरा हुआ है, आप सभी को धन्यवाद।''
विज्ञापन




क्रिकेटरों ने कमेंट के साथ दी बधाई
हुड्डा की शादी वाली पोस्ट पर भारतीय क्रिकेटरों ने जमकर कमेंट किए। सबसे पहले युवराज सिंह ने लिखा- अब मत बोलना मेरी गलती नहीं थी। वहीं, शिखर धवन, खलील अहमद, इरफान पठान, अक्षर पटेल, युजी चहल, महिपाल लोमरोर, सरफराज खान, उमरान मलिक, मोहम्मद नबी, संजीव गोयनका, अर्शदीप सिंह, अब्दुल समद, मुकेश कुमार, प्रेरक मांकड़ आदि ने भी शुभकामनाएं दीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऐसे सजे थे दूला-दुल्हन
कोमल ने गालों पर गुलाबी ब्लश लगा रखा था। उन्होंने एक बेहतरीन हाइ लाइटर पैच लगाया था और न्यूड ब्राउन शेड की लिपस्टिक लगाई थी। वहीं, दीपक हुड्डा ने शानदार सफेद कुर्ता और चूड़ीदार पैंट पहनी थी। उनकी पूरी सफेद शेरवानी उनपर सुंदर लग रही थी।



दीपक हुड्डा का इंटरनेशनल करियर
दीपक हुड्डा ने 2022 में भारत के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 10 वनडे और 21 टी-20 मुकाबले खेले हैं। वनडे में उनके नाम 153 तो टी-20 में 368 रन हैं। दीपक ने वनडे में 3 तो टी-20 में 6 विकेट लिए हैं। हुड्डा को आईपीएल का भी अच्छा अनुभव है। उन्होंने 118 आईपीएल मुकाबलों में 1,465 रन बनाने के साथ-साथ 10 विकेट भी लिए हैं। फिलहाल, दीपक हुड्डा आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed