फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Indian Army Inter service paragliding accuracy championship in bir billing himachal pradesh

वीडियो: बिलिंग के आकाश पर पैराग्लाइडरों का राज, तीनों सेनाओं के जवान दिखा रहे हुनर

Mon, 15 Oct 2018 05:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा) Updated Mon, 15 Oct 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
Indian Army Inter service paragliding accuracy championship in bir billing himachal pradesh

आर्मी एडवेंचर विंग के तत्वावधान में बीड़ बिलिंग घाटी में तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय पहली इंटर सर्विस पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता का आगाज सोमवार को हुआ। भारतीय सेना के विभिन्न अंगों के पायलटों के लिए करवाई जा रही प्रतियोगिता का शुभारंभ मेजर जनरल एके समांतरा एसएम जनरल ऑफिस कमांडिंग दाह डिवीजन ने किया।

विज्ञापन



मेजर जनरल एके समांतरा ने कहा कि बीड़ बिलिंग दुनिया की दूसरी सर्वश्रेष्ठ पैराग्लाइडिंग साइट है। भारतीय सेना के पायलटों को यह अपने पैराग्लाइडिंग कौशल और नियंत्रण क्षमताओं के प्रदर्शन के लिए मंच प्रदान कर रही है। हर साल घाटी में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के अलावा सेना की अन्य साहसिक गतिविधियां चलती रहेंगी। 
विज्ञापन


देखें वीडियो

Indian Army Inter service paragliding accuracy championship in bir billing himachal pradesh

कर्नल देवेंद्र ने बताया कि प्रतियोगिता में पहले दिन भारतीय थल सेना, वायु सेना, जल सेना के अतिरिक्त असम राइफल और बीएसएफ के 23 पैराग्लाइडर पायलटों ने 2400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बिलिंग स्थित टेक ऑफ प्वाइंट से उड़ान भरी।

एक्यूरेसी प्रतियोगिता में सबसे कम अंक प्राप्त करने वाला पायलट पहले स्थान पर रहेगा। लैंडिंग साइट पर बने सर्कल के अंदर प्रत्येक पायलट को तीन दिन में पांच मर्तबा लैंड करने का मौका मिलेगा। सर्कल के मध्य में और उससे दूरी पर लैंड करने के हिसाब से पायलटों की परख की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम विकास शुक्ला और भारतीय सेना के अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed