फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Indian Air Force Agniveer recruitment 2022 notification, big opportunity for the youth of the himachal

Himachal: भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए मांगे ऑनलाइन आवेदन

Fri, 18 Nov 2022 05:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Nov 2022 05:26 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश समेत पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। अविवाहित युवक और युवतियां एसएससी अंबाला के अंतर्गत 23 नवंबर दोपहर 5:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Indian Air Force Agniveer recruitment 2022 notification, big opportunity for the youth of the himachal
अग्निवीर - फोटो : indianairforce.nic.in

विस्तार

अग्निपथ योजना में भारतीय वायु सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश समेत पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। अविवाहित युवक और युवतियां एसएससी अंबाला के अंतर्गत 23 नवंबर दोपहर 5:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। युवा भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वायु सेना के एएससी से प्राप्त सूचना के अनुसार यह भर्ती ऑनलाइन परीक्षा के जरिये की जाएगी। युवक की न्यूनतम लंबाई 152.5 तथा युवती की लंबाई 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए। वजन उम्र के अनुपात में होना चाहिए।

विज्ञापन


वहीं, भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता विज्ञान विषय में मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं या 12वीं की परीक्षा में कुल 50 फीसदी और अंग्रेजी विषय में 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त विज्ञान विषय में मान्यता प्राप्त बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान से तीन साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा कुल 50 फीसदी और अंग्रेजी विषय में 50 फीसदी अंक के साथ मान्य होगा। इसी प्रकार भौतिक विज्ञान और गणित के वोकेशनल और नॉन वोकेशनल विषयों में कुल 50 फीसदी तथा अंग्रेजी विषय में 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य रहेगा। युवाओं को ऑनलाइन पंजीकरण के लिए 250 रुपये परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed