फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IND Vs SA: trophy and coin launching on 1st october.

IND Vs SA: सीरिज से पहले लॉन्च होंगी दो खास चीजें

Wed, 23 Sep 2015 08:52 AM IST
Updated Wed, 23 Sep 2015 08:52 AM IST
विज्ञापन
IND Vs SA: trophy and coin launching on 1st october.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2 अक्तूबर से शुरू होने वाली महात्मा गांधी-नेल्सन मंडेला सीरीज की ट्रॉफी एक अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में भव्य समारोह के बीच लॉन्च की जाएगी। इसके अलावा एक और खास चीज भी लॉन्च की जाएगी। सीरीज के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान भारत-दक्षिण अफ्रीका के शांति के दो दूतों महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला के नाम का टॉस सिक्का भी लांच किया जाएगा।

विज्ञापन


सीरीज के पहले मैच का टॉस इसी सिक्के से होगा। एक अक्तूबर के इस भव्य कार्यक्रम में भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डू प्लेसिस मौजूद रहेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी भी विशेष रूप से शिरकत करेंगे। एचपीसीए प्रवक्ता संजय शर्मा ने बताया कि एक अक्तूबर को सीरीज की ट्रॉफी की लांचिंग पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

28 को धर्मशाला पहुंच सकती हैं दोनों टीमें

IND Vs SA: trophy and coin launching on 1st october.

सीरीज से पहले भारतीय टीम और दक्षिण अफ्रीका का दिल्ली में अभ्यास रखा गया था। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में किन्हीं कारणों से दोनों टीमों को अभ्यास के लिए अनुमति नहीं मिल पा रही है। इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि 28 सितंबर तक टीमें धर्मशाला पहुंच सकतीं हैं। इसके लिए मैदान और पिच कमेटी नेज अभ्यास के लिए पिचें भी तैयार की हैं।

पुलिस अफसरों के साथ बैठक में सुरक्षा पर मंथन
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच धर्मशाला में खेले जाने वाले पहले टी-20 मैच की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एएसपी विजय सकलानी और डीएसपी हेडक्वाटर हितेश लखनपाल ने स्टेडियम का दौरा किया। इस दौरान दोनों पुलिस अधिकारियों ने एचपीसीए के पदाधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। एचपीसीए पदाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के बीच करीब आधा घंटा बैठक हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed