फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IND VS SA Mahatma Gandhi Nelson Mandela Series.

एशेज की तर्ज पर होगी गांधी-मंडेला सीरीज

Sun, 13 Sep 2015 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर) Updated Sun, 13 Sep 2015 08:50 PM IST
विज्ञापन
IND VS SA Mahatma Gandhi Nelson Mandela Series.

बीसीसीआई सचिव एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि एशेज सीरीज की तर्ज पर एक महत्वाकांक्षी गांधी-मंडेला सीरीज आरंभ की जा रही है। सीरीज का शुभारंभ 21 सितंबर को बंगलूरू में किया जा रहा है, जबकि पहला मुकाबला धर्मशाला में 2 अक्तूबर में खेला जाएगा।

विज्ञापन


पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला अपने-अपने देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए जाने जाते हैं। इस कारण उन्हें दोनों देशों ने राष्ट्रपिता की संज्ञा दी है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली इस सीरीज के बारे उन्होंने कहा कि जैसे एशेज सीरीज बुलंदियों पर है, उसी मुकाम तक गांधी-मंडेला सीरीज को पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


कहा कि महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला के नाम से आरंभ की गई इस सीरीज से आने वाली पीढ़ियों को इन महान हस्तियों से प्रेरणा मिलती रहेगी। इस सीरीज के शुभारंभ पर एचपीसीए ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को विशेष रूप से आमंत्रित किया है। उनके साथ विधायक विजय अग्निहोत्री, राजकुमार वर्मा आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed