{"_id":"5faa8d6338158619302b5054","slug":"increase-in-diwali-bonus-of-himachal-food-supply-corporation-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल खाद्य आपूर्ति निगम कर्मचारियों के दिवाली बोनस में बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल खाद्य आपूर्ति निगम कर्मचारियों के दिवाली बोनस में बढ़ोतरी
Tue, 10 Nov 2020 06:24 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 10 Nov 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल सरकार ने खाद्य आपूर्ति निगम के कर्मचारियों को दिवाली पर मिलने वाली बोनस की राशि बढ़ाई है। नियमित अधिकारियों और कर्मचारियों को 8 हजार रुपये, आउटसोर्स कर्मचारियों को 7800 रुपये बोनस दिया जाएगा। पहले सरकार ने नियमित कर्मियों को 7500 और आउटसोर्स कर्मचारियों को 7 हजार देने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि कोविड -19 के चलते राशनकार्ड उपभोक्ताओं को समय पर सस्ता राशन देना कड़ी चुनौती है। इसलिए कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए बोनस दिया जा रहा है।
विज्ञापन