{"_id":"66625ac87d8ca947e8bd54d79ba999f6","slug":"in-shimla-vehicle-owner-in-trubble","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए क्यों शिमला में भटक रहे हैं वाहन मालिक!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए क्यों शिमला में भटक रहे हैं वाहन मालिक!
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 02 Aug 2014 03:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला की सबसे बड़ी पार्किंग में ताला लग गया है। इस वजह से पहले ही पार्किंग की कमी से जूझ रही जनता की परेशानियां बढ़ गई है।
विज्ञापन
पार्किंग नगर निगम की है और 31 जुलाई को मैट्रोपोल के सामने स्थित पार्किंग के टॉप फ्लोर का एक साल का टेंडर समाप्त हो गया है।
नगर निगम के पास स्टाफ की भारी किल्लत है। शाखाओं में तैनात कर्मियों के पास अतिरिक्त कार्यभार है। पार्किंगों में ड्यूटी देने के नगर निगम के प्रस्ताव को गृह रक्षा विभाग ने भी ठुकरा दिया है।
विज्ञापन
ऐसे में निगम प्रशासन के सामने पार्किंग चलाने की समस्या खड़ी हो गई है। शुक्रवार को निगम के पास पार्किंग आते ही इसमें ताला लगा दिया गया है। इस पार्किंग में सौ वाहनों को खड़ा किया जाता है।
विज्ञापन
31 जुलाई को निगम की तीन पार्किंगों का एक-एक साल का टेंडर खत्म हो गया। दो पार्किंग संचालकों को तो नगर निगम समझा बुझाकर कर अगले फैसले तक पार्किंग चलाने में कामयाब रहा लेकिन टॉप फ्लोर पार्किंग के संचालक ने पार्किंग चलाने से इंकार कर दिया है।
वहीं निगम सदन ने प्रस्ताव पारित कर पार्किंगों को दोबारा ठेके पर नहीं देने का फैसला लिया है। ऐसे में निगम प्रशासन ने गृह रक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजा था लेकिन विभागीय अधिकारियों ने पैसे के लेनदेन के काम को करने से इंकार कर दिया है।
निगम आयुक्त अमरजीत सिंह ने बताया है कि गृह रक्षा विभाग ने पार्किंग पर ड्यूटी देने से इंकार कर दिया है। निगम में स्टाफ की कमी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्किंग चलाने को लेकर फैसला ले लिया जाएगा।