फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   If apples are not sold according to kg, then the agents license will be canceled

Shimla News: किलो के हिसाब से सेब नहीं बेचा तो नपेंगे आढ़ती, लाइसेंस होंगे रद्द, डीसी ने दिए आदेश

Tue, 25 Jul 2023 11:27 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Jul 2023 11:27 AM IST
सार

 डीसी ने सेब के आढ़तियों पर निगरानी रखने के लिए अलग-अलग फ्लाइंग स्क्वायड बनाए और रोजाना रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में देने के निर्देश दिए।
एसडीएम और तहसीलदार के नेतृत्व में यह टीमें बनाई गई हैं। 

विज्ञापन
If apples are not sold according to kg, then the agents license will be canceled
सेब सीजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 सेब किलो के हिसाब से बेचने के प्रदेश सरकार के आदेशों को सख्ती से लागू करने के लिए सोमवार को डीसी आदित्य नेगी ने जिले के सभी एसडीएम और तहसीलदारों के साथ बैठक की। डीसी ने सेब के आढ़तियों पर निगरानी रखने के लिए अलग-अलग फ्लाइंग स्क्वायड बनाए और रोजाना रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में देने के निर्देश दिए। एसडीएम और तहसीलदार के नेतृत्व में यह टीमें बनाई गई हैं। यह फल मंडियों में जाकर ऐसे आढ़तियों के खिलाफ मौके पर कार्रवाई करेगी जो बागवानों से किलो के हिसाब से सेब की खरीद नहीं करेंगे। इसके अलावा उपायुक्त आदित्य नेगी ने जिले में भारी बारिश से हुए नुकसान की समीक्षा भी की तथा सेब सीजन में वैकल्पिक मार्गों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को बारिश के कारण प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत मामले बनाने को कहा।

विज्ञापन


बैठक में उपमंडल दंडाधिकारियों ने उपायुक्त को अपने क्षेत्रों से संबंधित नुकसान की जानकारी देते हुए पेश आ रही समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। इस दौरान उपायुक्त ने हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में वैकल्पिक मार्गों को चिह्नित कर सड़कों के सुधारीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सेब सीजन को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को और अधिक कार्य करने पर बल दिया। डीसी आदित्य नेगी ने कहा कि अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में सेब सीजन पूरी तरह से शुरू होने वाला है। इस दृष्टि से सभी अधिकारी अपने क्षेत्रों में किलो के हिसाब से सेब बेचने के निर्णय का पालन सुनिश्चित करें। डीसी ने अधिकारियों को मंडियों का औचक निरीक्षण कर अनियमितता पाए जाने पर उचित कार्यवाही अमल में लाने को कहा। इस अवसर पर एडीएम (कानून एवं व्यवस्था) राहुल चौहान, एडीएम (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, एसडीएम शहरी भानु गुप्ता और एसडीएम ग्रामीण निशांत ठाकुर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed